Class 6, Science Chapter 1 Notes
- यह सभी प्रश्न - उत्तर बहुत ही महत्वपूर्ण है इसे याद कर ले।
1. संघटक किसे कहते हैं? या संघटक क्या हैं?
किसी भी चीज को बनाने में लगने वाले सभी पदार्थों और अवयव 'संघटक' कहलाता हैं।
2. जंतुओं से हमें किस तरह के खाद्य पदार्थ प्राप्त होते हैं?
जंतुओं से हमे बहुत सारे खाद्य पदार्थ प्राप्त होते हैं जैसे - दूध, अंडा, मुर्गा, मछली, झींगा, मास आदि।
3. किन्हीं 5 जंतुओं के नाम बताइए जो हमें दूध देते हैं।
1) गाय
2) भैंस
3) बकरी।
4) भेड़
5) ऊंट।
4. हम पौधे के कौन कौन से हिस्से को खाद्य पदार्थ के रूप में करते इस्तेमाल हैं?
हम पौधों के निम्न भागों को खाद्य पदार्थ के रूप में इस्तेमाल करते हैं। जड़े, तने, फूल, पत्तियां और फल को भोजन के रूप में उपयोग करते हैं।
5. पौधे के कौन कौन से भाग खाने लायक होते हैं?
पौधों के दो या दो से अधिक भाग खाने लायक होते हैं।
6. शहद कैसे बनता है?
शहद मधुमक्खियों द्वारा उत्पादित होता है। मधुमक्खियां फूल में से मीठे रस को निकालकर अपने छत्ते में इकठ्ठा कर लेती है और यह बहुत अधिक मात्रा में हो जाने के बाद शहद का रूप ले लेता है।
7. शाकाहारी जंतु किसे कहते हैं?
शाकाहारी जंतु उन्हें कहते हैं जो पेड़, पौधे और पादप, उत्पाद खाते हैं।
8. मांसाहारी जंतु किसे कहते हैं?
मांसाहारी जंतु उन्हें कहते हैं जो मांस खाते हैं जैसे मीट, मछली, अंडा इत्यादि।
9. सर्वाहारी जंतु किसे कहते हैं?
सर्वाहारी जंतु उन्हें कहते हैं जो पादप उत्पाद और मीट मछली दोनों का सेवन करते हैं।
10. हमारे भोजन के मुख्य स्रोत क्या है?
हमारे भोजन के मुख्य स्रोत पौधे तथा जंतु है।
Download Notes