Class 6 Science Chapter 3 Notes in Hindi
1 तंतु किसे कहते हैं?
धागे कि सबसे पतली लड़ियो को तंतु कहते हैं।
2 प्राकृतिक तंतु किसे कहते हैं?
जो तंतु पादप और जंतु से प्राप्त होते हैं उन्हें प्राकृतिक तंतु कहते हैं। जैसे :- सुती, जूट, रेशमी तथा ऊनी
3 संश्लिष्ट तंतु किसे कहते हैं?
जो तंतु रासायनिक पदार्थों से प्राप्त होते हैं उन्हें संश्लिष्ट तंतु कहते हैं। जैसे :- पॉलिएस्टर, नायलॉन तथा येक्रिलिक।
4 कपास ओटन किसे कहते हैं?
कपास को बीजों से कंकतन द्वारा अलग करने की प्रक्रिया को कपास ओटन कहा जाता है।
5 कपास की खेती किन राज्यों में की जाती है।
महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश में।
6 पटसन किस पादप से प्राप्त किया जाता है?
जूट पादप से।
7 पटसन तंतु को पटसन पादप के किस हिस्से से प्राप्त किया जाता हैं?
पटसन पादप के तने से।
8 कताई किसे कहते हैं?
रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं।
9 तकली किसे कहते हैं?
कताई के एक सरल युक्ति हस्त तकुआ का उपयोग किया जाता हैं जिसे तकली कहते हैं।
10 ग्रामोद्योग क्या हैं? और इसे कब बनाया गया था?
खादी के प्रचलन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने 1956 में एक संगठन का निर्माण किया जिसे खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग कहते हैं।
11 बुनाई/ वीविंग किसे कहते हैं?
तागों के दो सेटों को आपस में व्यवस्थित करके वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को बुनाई कहते हैं।
Download Notes