Class 6 Science Chapter 6 Book's Questions Answers in Hindi
"हमारे चारों ओर के परिवर्तन"
1 : जब आप जलमग्न इलाके में घूमते हैं तो अपनी पोशाक को मोड़ कर उसकी लंबाई कम कर लेते हैं क्या इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है?
हां हम इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं।
2 : अकस्मात आपका प्रिय खिलौना गिरकर टूट जाता है आप कतई इस परिवर्तन को नहीं चाहते थे क्या यह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है?
नहीं हम इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं कर सकते हैं।
3 : नीचे दी गई सारणी में कुछ परिवर्तन किए गए हैं प्रत्येक परिवर्तन के सामने रिक्त स्थान में लिखिए कि वह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है अथवा नहीं?
- लकड़ी के टुकड़े चीरना
- आइसक्रीम का पिघलना
- चीनी का जल में घुलना
- खाना पकाना
- आम का पकना
- दूध का दही मैं जमना
- नहीं।
- हां, इसे उत्क्रमित किया जा सकता है।
- हां इसे उत्क्रमित किया जा सकता है।
- नहीं
- नहीं
- नहीं
4 : चित्रकारी करने पर ड्राइंग शीट में परिवर्तन हो जाता है क्या आप इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं?
अगर पेंसिल से ड्राइंग शीट में परिवर्तन होता है तो हम इसे उत्क्रमित कर सकते हैं, अगर पेन से ड्राइंग शीट में परिवर्तन होता है तो हम इसे उत्क्रमित नहीं कर सकते।
5 : उदाहरण देकर उत्क्रमित किए जाने वाले तथा उत्क्रमित ना किए जाने वाले परिवर्तनों में अंतर स्पष्ट कीजिए।
- गुब्बारा :- गुब्बारे में हवा भर देने पर उसके आकार में परिवर्तन हो जाता है। और हवा निकाल देने पर वापस अपने पुरानी स्थिति में बदल जाता हैं। इसे हम उत्क्रमित कर सकते हैं।
- लकड़ी का चीरना :- लकड़ी को एक बार काट देने पर उसे हम वापस नहीं जोड़ सकते हैं। इसलिए हम इसे उत्कर्मित नहीं कर सकते।
6 :- टूटी हुई हड्डी पर बंधी पट्टी के ऊपर प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की एक मोटी परत चढ़ाई जाती है सूखने पर यह कठोर हो जाती है जिससे टूटी हड्डी हिलती नहीं है क्या POP में हुए इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं?
नहीं। हम पीओपी को उत्क्रमित नहीं कर सकते हैं यह एक रासायनिक अभिक्रिया है।
7 : रात्रि में एक सीमेंट की बोरी जो कि खुले मैदान में रखी हुई थी, वर्षा के कारण भीग जाती है। अगले दिन तेज धूप निकलती है। सीमेंट में जो परिवर्तन हो गया है क्या उसे उत्क्रमित कर सकते हैं?
नहीं। हम इसे उत्कर्मित नहीं कर सकते हैं। सीमेंट में पानी डाल देने के बाद सुखाने पर यह कठोर आकृति में परिवर्तन हो जाता है। और इसमें रासायनिक अभिक्रिया के होने के कारण इसे हम उत्क्रमित नहीं कर सकते हैं ।