Best UPSC Coaching For Preparing For UPSC CSAT Exam. Visit this page

Class 6 Science Chapter 7 Solutions | Book's Questions Answers

Class 6 Science Chapter 7 Solutions | Book's Questions Answers.1 : निम्न कथनों को ठीक करके लिखिए: (क) तना मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करता है। (ख)

 Class 6 Science Chapter 7 Solutions

Book's Questions Answers

1 : निम्न कथनों को ठीक करके लिखिए:

(क) तना मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करता है।

(ख) पत्तियां पौधे को सीधा खड़ा रखती है।

(ग) जड़े जल को पत्तियों तक पहुंचाती है।

(घ) पुष्प में पुंकेसर एवं पंखुड़ियों की संख्या सदा समान होती है।

(ड़) यदि किसी पुष्प के बाह्यदल परस्पर जुड़े हो तो उसकी पंखुड़ियां भी आपस में जुड़ी होंगी।

(च) यदि किसी पुष्प की पंखुड़ियां परस्पर जुड़ी हो तो स्त्रीकेसर पंखुड़ियों से जुड़ा होगा।

(क) जल मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करता है।

(ख) तना पौधे को सीधा खड़ा रखती है।

(ग) तना जल को पत्तियों तक पहुंचाती है।

(घ) पुष्प में पुंकेसर एवं पंखुड़ियों की संख्या सदा समान नहीं होती है।

(ड़) यदि किसी पुष्प के बाह्यदल परस्पर जुड़े हो तो यह जरूरी नहीं है कि उसकी पंखुड़ियां भी आपस में जुड़ी होगी।

(च) यदि किसी पुष्प की पंखुड़ियां परस्पर जुड़ी हो तो यह जरूरी नहीं है की स्त्रीकेसर पंखुड़ियों से जुड़ा होगा।

2 : निम्न के चित्र बनाइए :

(क) पत्ती (ख) मूसला जड़ (ग) एक पुष्प जिसका आपने सारणी 7.3 में अध्ययन किया हो।


3 : क्या आप अपने घर के आस-पास ऐसे पौधे को जानते हैं जिसका तना लंबा परंतु दुर्बल हो इसका नाम लिखिए आप इससे किस वर्ग में रखेंगे?

हमारे घर के आस-पास ऐसे पौधे हैं जिनका तना लंबा परंतु दुर्बल है। जैसे लौकी और तुरई। हम इसे विसर्पी लता में रखेंगे।

4 : पौधे में तने का क्या कार्य है?

  • तना पौधे को सीधा खड़ा रखता है।
  • तना पत्तियों और फलों तक जल पहुंचाता है।
  • पत्ते, फूल, फल सब तने पर उगते हैं।
  • पतियों द्वारा बनाए गए भोजन को तना पौधे के विभिन्न भागों तक पहुंचाता है।

5 : निम्न में से किन पत्तियों में जलिका रूपी शिरा विन्यास पाया जाता है? गेहूं, तुलसी, मक्का, घास, धनिया, गुड़हल।

तुलसी, धनिया और गुड़हल की पत्तियां जालिका रूपी शिरा विन्यास वाले होती है।

6 : यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसकी पत्ती का शिरा विन्यास किस प्रकार का होगा?

यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसकी पत्तियां समांतर शिरा विन्यास वाली होगी।

7 : यदि किसी पौधे की पत्ती में जलिका रूपी शिरा विन्यास हो तो उसकी जड़े किस प्रकार की होगी?

यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा विन्यास हो तो उसकी जड़े मूसला जड़ होगी।

8 : क्या आप किसी पौधे की पत्ती की छाप को देखकर यह पहचान कर सकते हैं कि उसकी जड़ मुसला जड़ होगी अथवा झकड़ा जड़? कैसे?

हां हम किसी भी पौधे की पत्तियों को देखकर यह पता लगा सकते हैं कि उसकी जड़े मुसला जड़ होगी अथवा रेशेदार जड़ होगी। जिन पौधों की पत्तियां समांतर शिरा विन्यास वाली होगी उसकी जड़े रेशेदार जड़ होगी। और जिन पौधों की पत्तियां जालिका रूपी शिरा विन्यास वाली होगी उसकी जड़े मुसला जड़ होगी।

9 : पुष्प के विभिन्न भागों के नाम लिखिए?

बाह्यदल, पंखुड़ी, पुंकेसर, स्त्रीकेसर और पराग।

10 : निम्न में से किन पौधों में फूल होते हैं?

घास, मक्का, गेहूं, मिर्च, टमाटर, तुलसी, पीपल, शीशम, बरगद, आम, जामुन, अमरुद, अनार, पपीता, केला, नींबू, गन्ना, आलू, मूंगफली।

सिर्फ गन्ने के पौधे को छोड़कर सभी पौधे में फूल होते हैं।

11 : पौधे के उस भाग का नाम लिखिए जो अपना भोजन बनाता है। इस प्रक्रम को क्या कहते हैं?

पत्तियां अपना भोजन खुद बनाती है। इस प्रक्रम को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।

12 : पुष्प के किस भाग में अंडाशय मिलता है?

पुष्प के स्त्रीकेसर वाले भाग में अंडाशय से मिलता हैं।

13 : ऐसे दो पुष्पों के नाम लिखिए जिनमें से प्रत्येक में संयुक्त और अलग-अलग बाह्यदल हो।

धतूरे के फूल में संयुक्त और गुलाब के फूल में अलग-अलग बाह्यदल होते हैं।

Download Solutions PDF

एक टिप्पणी भेजें