Best UPSC Coaching For Preparing For UPSC CSAT Exam. Visit this page

Class 6 History (हमारे अतीत) Chapter 01 Book's Questions Answers | Education Flare

Class 6 Hamare Ateet Chapter 01 Book's Questions Answers. पांडुलिपियों तथा अभिलेखों में एक प्रमुख अंतर बताओ। 2 : पांडुलिपियां प्रायः तार

Class 6 Hamare Ateet Chapter 01

Class 6 Hamare Ateet Chapter 01


1 : निम्नलिखित का सुमेल करो : 
(क) नर्मदा घाटी                     पहला बड़ा राज्य।
(ख) मगध                             शिकार तथा संग्रहण।
(ग) गारो पहाड़िया                  लगभग 2500 वर्ष पूर्व के नगर।
(घ) सिंधु तथा इसकी              आरंभिक कृषि।
 सहायक नदियां
(ड़) गंगा घाटी                        प्रथम नगर।

1 : (क) 2, (ख) 1, (ग) 4, (घ) 5, (ड़) 3।

2 : पांडुलिपियों तथा अभिलेखों में एक प्रमुख अंतर बताओ।

2 : पांडुलिपियां प्रायः तार पत्रों अथवा भोजपत्रों पर हाथ से लिखी जाती थी, जबकि अभिलेखों को पत्थर या धातु जैसे कठोर सतहों पर उत्कीर्ण (खोद कर) किया जाता था।

3 : रशीदा के प्रश्नों को फिर से पढ़ो। इसके क्या उत्तर हो सकते हैं?
3 : हमें अतीत के विषय में पांडुलिपियों व अभिलेखों का अध्ययन करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा और पत्थरों से बनी इमारतों के अवशेषों, चित्र, मूर्तियों, औजारों, हथियारों बर्तनों तथा सिक्कों आदि के द्वारा भी जानकारी मिलती है।

4 : पुरातत्त्वविदों द्वारा पाई जाने वाली सभी वस्तुओं की एक सूची बनाओ। इनमें से कौन सी वस्तुएं पत्थर की बनी हो सकती है?

4 : पुरातत्व दो द्वारा पाई जाने वाली वस्तुएं :- सिक्के, हथियार, आभूषण, चित्र तथा मूर्तियां, औजार, हड्डियां, पत्थर तथा ईटों से बनी इमारतों के अवशेष।

5 : साधारण स्त्री तथा पुरुष अपने कार्यों का विवरण क्यों नहीं रखते थे इसके बारे में तुम क्या सोचते हो?

5 : साधारण स्त्री और पुरुष अपने कार्यों का विवरण नहीं रखते थे इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं :-
  • साधारण स्त्री और पुरुष अपने कार्य को इतना महत्वपूर्ण नहीं मानते होंगे कि उनका विवरण तैयार किया जाए।
  • यह भी संभव है कि वे पढ़े लिखे ना हो।
  • यह भी संभव है कि वे गरीब हो और उत्कीर्ण करवाने वाला कार्य खर्चीला हो।
6 : कम से कम दो ऐसे बातों का उल्लेख करो जिनसे तुम्हारे अनुसार राजाओं और किसानों के जीवन में भिन्नता का पता चलता है।

6 : राजा और किसानों के जीवन में अंतर :-
  • राजाओं का जीवन शान, शौकत एवं सुखी से भड़ा होता था जबकि किसानों का जीवन कष्टों से भरा होता था।
  • राजा अपना विजय का लेखा-जोखा रखते थे जबकि किसान अपने कार्यों का लेखा-जोखा नहीं रखते थे।
7 : पृष्ठ 1 पर शिल्पकार शब्द का पता लगाओ। आज प्रचलित कम से कम पांच भिन्न - भिन्न रूपों की सूची बनाओ।
(क) स्त्री, (ख) पुरुष, (ग) स्त्री तथा पुरुष दोनों होते हैं।

7 :        शिल्प               स्त्री             पुरुष            स्त्री और पुरुष।
  1. हस्तशिल्प।                                                       ✓
  2. भवन शिल्प।                              ✓
  3. मूर्ति शिल्प।                                                       ✓
  4. काष्ठ शिल्प।                                ✓
  5. चर्म शिल्प।                                 ✓
8 : अतीत में पुस्तकें किन-किन पर लिखी गई थी? तुम इनमें से किन पुस्तकों को पढ़ना पसंद करोगे।

8 :
  • धार्मिक मान्यताओं व व्यवहारों पर।
  • राजाओं के जीवन पर।
  • औषधियों तथा विज्ञान पर।
  • महाकाव्य, कविताएं तथा नाटक पर।

एक टिप्पणी भेजें