Class 6 Science Chapter 13 Notes
"चुंबको द्वारा मनोरंजन"
- चुंबक की खोज :- चुंबक की खोज प्राचीन यूनान का एक गडरिया जिसका नाम "मैग्नेस" था। ने की।
- चुंबक का नाम "मैग्नेस" के नाम पर "मैग्नेटाइट" रखा गया मैग्नेटाइट में लोहा होता है।
- कुछ लोगों का विश्वास है कि यह मैग्नेटाइट, मैग्नीशिया नामक स्थान पर सबसे पहले पाया गया था। जिन पदार्थों में लोहे को आकर्षित करने का गुण पाया जाता हैं। वह चुंबक कहलाते हैं।
- कृत्रिम चुंबक :- लोहे के टुकड़ों से चुंबक बनाने की विधि को कृत्रिम चुंबक कहते हैं
- या
- मानव द्वारा बनाए गए चुंबक को कृत्रिम चुंबक कहते हैं।
- मैग्नेटाइट एक प्राकृतिक चुंबक है।
- जो पदार्थ चुंबक की और आकर्षित होते हैं वह चुंबकीय पदार्थ कहलाते हैं जैसे :- लोहा, निकल एवं कोबाल्ट।
- जो पदार्थ चुंबक की और आकर्षित नहीं होते हैं वह अचुंबकिए पदार्थ कहलाते हैं।
- उत्तरी ध्रुव :- उत्तर की ओर निर्देश करने वाले सिरे को चुंबक का उतरॉन्मुखी सिरा अथवा उत्तरी ध्रुव कहते हैं।
- दक्षिणी ध्रुव :- चुंबक का दक्षिण की ओर निर्देश करने वाले शेरों को दक्षिणोनमुखी अथवा दक्षिणी ध्रुव कहते हैं।
- सभी चुंबक के दो ध्रुव होते हैं उत्तरी ध्रुव (N) तथा दक्षिणी ध्रुव (S)।
- प्राचीन काल के यात्री अपने साथ एक प्राकृतिक चुंबक दिशा निर्धारण करने के लिए साथ ले जाते थे।
- कंपास में भी चुंबक का इस्तेमाल किया जाता है जो कि एक दिशा सूचक यंत्र है।
- अगर चुंबक को गर्म किया जाए, हथौड़े से पीटा जाए, या ऊंचाई से गिराया जाए तो वह अपने गुण खो देता है।
- दो चुंबको के असमान ध्रुव एक दूसरे को आकर्षित करते हैं जबकि सामान ध्रुवो में परस्पर प्रतिकर्षण होता है।
Book's सारांश
- चुंबक लोहा, निकल, कोबाल्ट जैसे कुछ पदार्थों को आकर्षित करता है ऐसे पदार्थ को चुंबकीय पदार्थ कहते हैं।
- जो पदार्थ चुंबक से आकर्षित नहीं होते हैं वे अचुंबकीये कहलाते हैं।
- प्रत्येक चुंबक के दो ध्रुव होते हैं उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव।
- स्वतंत्रता पूर्वक लटकाने पर चुंबक सदा उत्तर दिशा में आकर रूकता है।
- दो चुंबको के आसमान ध्रुव एक दूसरे को आकर्षित करते हैं जबकि सामान ध्रुवो में परस्पर प्रतिकर्षण होता है।