Best UPSC Coaching For Preparing For UPSC CSAT Exam. Visit this page

Class 6 Geography Chapter 02 Notes (ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर) in Hind | Education Flare

Class 6 Geography Chapter 02 Notes (ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर) in Hind | हमारी पृथ्वी उत्तर एवं दक्षिणी ध्रुव पर थोड़ी चपटी तथा मध्य में थोड़ी और बड़

 

Class 6 Geography Chapter 02 Notes

Class 6 Geography (भूगोल) Chapter 02 Notes:

"ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर"

  • हमारी पृथ्वी उत्तर एवं दक्षिणी ध्रुव पर थोड़ी चपटी तथा मध्य में थोड़ी और बड़ी हुई है।
  • पृथ्वी के उत्तर में स्थित आधे भाग को उत्तर गोलार्ध तथा दक्षिण वाले आधे भाग को दक्षिण गोलार्ध कहा जाता है।
  • विषुवत वृत्त से ध्रुव तक स्थित सभी समांतर वृत्तियों को अक्षांश (समानांतर) रेखाएं कहा जाता है।
  • एक काल्पनिक रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागों में बांटती है इसे विषुवत वृत्त कहा जाता है।
  • विषुवत वृत्त के उत्तर की सभी समानांतर रेखाओं को उत्तरी अक्षांश कहते हैं तथा विषुवत वृत्त के दक्षिण में स्थित सभी समानांतर रेखाओं को दक्षिण अक्षांश कहते हैं।

नोट: अपने स्थान से तारे का कोण माप कर आप अपने स्थान का अक्षांश जान सकते हैं।

क्षितिज: दृष्टि सीमा / वह स्थान जहां पृथ्वी और आकाश मिलते दिखाई देते हैं।

पृथ्वी के ताप कटिबंध:

Class 6 geography Chapter 02 Notes


  1. कर्क रेखा एवं मकर रेखा के बीच के सभी अक्षांशों पर सूर्य साल में एक बार दोपहर में सिर के ठीक ऊपर होता है इसलिए इस क्षेत्र में सबसे अधिक ऊष्मा प्राप्त (गर्मी) होती है तथा इसे उष्णकटिबंधीय कहा जाता है।
  2. उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा एवं उत्तरी ध्रुव वृत्त तथा दक्षिणी गोलार्ध में मकर रेखा एवं दक्षिणी ध्रुव वृत्त के बीच वाले क्षेत्र का तापमान मध्यम रहता है इसलिए इन्हें शीतोष्ण कटिबंध कहा जाता है।
  3. उत्तरी गोलार्ध में उत्तर ध्रुव वृत्त एवं उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी गोलार्ध में दक्षिणी ध्रुव वृत्त एवं दक्षिणी ध्रुव के बीच के क्षेत्र में ठंड बहुत होती है क्योंकि यहां सूरज क्षितिज से ज्यादा ऊपर नहीं आ पाता है इसलिए यह शीत कटिबंध कहलाते हैं।

  • पृथ्वी 24 घंटे में 360° घूमती है और 4 मिनट में 1° घूमती है।
  • पृथ्वी का समय ग्रीनिच नामक स्थान से शुरू होता है। इसलिए जो स्थान ग्रीनिच से पूर्व की ओर है उनका समय ग्रीनिच से आगे होगा और जो स्थान ग्रीनिच के पश्चिम में है उनका समय पीछे होगा।
  • भारत 82.5° पूर्व याम्योत्तर पर स्थित है।
  • ग्रीनिच 0° याम्योत्तर (देशांतर) पर स्थित है इस याम्योत्तर को प्रमुख याम्योत्तर कहते हैं।
  • अगर ग्रीनिच में 12:00 बज रहे हैं तो भारत में 5:30 बजेंगे।
4 मिनट = 1° देशांतर (याम्योत्तर)।
82.5° × 4 मिनट = 330 मिनट।
5:30 घंटे।

एक टिप्पणी भेजें