Best UPSC Coaching For Preparing For UPSC CSAT Exam. Visit this page

Class 6 Geography Chapter 07 Notes (हमारा देश : भारत) in Hind | Education Flare

Class 6 Geography Chapter 07 Notes (हमारा देश : भारत) in Hind भारत का क्षेत्रफल 32. 8 लाख वर्ग किलोमीटर है। उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याक

 

Class 6 Geography Chapter 07 Notes

Class 6 Geography Chapter 07 Notes

"हमारा देश : भारत"

भारत

  1. भारत का क्षेत्रफल 32. 8 लाख वर्ग किलोमीटर है।
  2. उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक इसका विस्तार लगभग 3,200 किलोमीटर है।
  3. पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में कच्छ तक इसका विस्तार लगभग 2,900 किलोमीटर तक है।
  4. भारत में जलवायु, वनस्पति, वन्य जीवों के साथ-साथ भाषा एवं संस्कृति में भी बहुत भिन्नता है।
  5. यह चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है।

भारत की स्थिति

  1. भारत उत्तरी गोलार में स्थित है।
  2. कर्क रेखा (23°30' उ.) देश के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है।
  3. दक्षिण से उत्तर की ओर भारत की मुख्य भूमि का विस्तार 8°4' उ. तथा 37°6' उ. अक्षांश के बीच है।
  4. पश्चिम से लेकर पूर्व तक भारत का विस्तार 68°7' पू. तथा 97°25' पू. देशांतर के बीच है।
भारत के पड़ोसी देश: भारत के कुल 7 पड़ोसी देश हैं।
  1. पाकिस्तान
  2. भूटान 
  3. नेपाल 
  4. बांग्लादेश 
  5. श्रीलंका 
  6. म्यांमार 
  7. चीन

नोट: पाक जलसंधि भारत को श्रीलंका से अलग करती है।
नोट: जून 2014 में तेलंगाना भारत का 29 वा राज्य बना।
नोट: हिमालय का अर्थ: (हिम+आलय) बर्फ का घर होता है।

भारत का राजनीतिक एवं प्रशासनिक विभाजन

  1. भारत एक विशाल देश है प्रशासनिक क्रियाकलापों के लिए देश को 29 राज्यों एवं 7 केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया है।
  2. दिल्ली भारत की राजधानी है राज्यों का निर्माण मुख्यतः भाषाओं के आधार पर हुआ है।
  3. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान तथा सबसे छोटा राज्य गोवा है राज्य को जिलों में बांटा गया है।

भारत का भौतिक विभाजन

हिमालय को तीन मुख्य समांतर श्रृंखला में बांटा जाता है 
  1. सबसे उत्तर में स्थित श्रृंखला को बृहत हिमालय या हिमाद्रि कहते हैं इसी श्रृंखला में विश्व की सबसे ऊंची शिखर है।
  2. मध्य हिमालय या हिमाचल हिमाद्री के दक्षिण में स्थित है।
  3. हिमालय के दक्षिण में शिवालिक श्रृंखला स्थित है।
हिमालय के दक्षिण में: हिमालय के दक्षिण में भारत का उत्तरी मैदान स्थित है यह मैदान समतल तथा सपाट है यह मैदान सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र तथा उनकी सहायक नदियों के द्वारा लाए गए जलोढ़ निक्षेपों   से बने हैं नदियों के यह मैदान कृषि के लिए उपजाऊ भूमि प्रदान करते हैं यही कारण है कि इन मैदानों में जनसंख्या अधिक है।

भारत का पश्चिम भाग
  1. भारत के पश्चिम भाग में भारतीय महा मरुस्थल स्थित है यह शुष्क, गर्म तथा रेतीला स्थल है यहां वनस्पति की मात्रा बहुत कम है।
  2. उत्तरी मैदान के दक्षिण में प्रायद्वीप पठार स्थित है इसकी आकृति त्रिभुजाकार है इसका धरातल काफी ऊंचा नीचा है इस क्षेत्र में बहुत सी पहाड़ियां श्रृंखलाएं तोता गाड़ियां स्थित है।
  3. इसके उत्तर पश्चिम में अरावली श्रृंखला स्थित है जो विश्व की सबसे पुरानी श्रृंखला हैं।
  4. पश्चिम घाट के पश्चिम में तथा पूर्वी घाट के पूर्व में तटीय मैदान स्थित है पूर्वी तटीय मैदानों में पूर्व की ओर बहने वाली कई नदियां हैं महानदी गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
प्रवाल: प्रवाल छोटे समुंद्री जंतुओं के कंकाल है जिसे पोलिप कहा जाता है। जब जीवित पोलिप मरते हैं तब उनका कंकाल बच जाता है अन्य पोलिप की वृद्धि इन ठोस कंकालों के ऊपर होती है जो बढ़ते बढ़ते काफी ऊंचे होते जाते हैं तथा इस प्रकार प्रवाल द्वीपों का निर्माण करते हैं।

भारत के दो द्वीप समूह:
  1. लक्ष्यदीप द्वीप समूह अरब सागर में स्थित है यह केरल के तट से कुछ दूर स्थित प्रवाल द्वीप है।
  2. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह भारत से दक्षिण पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी में स्थित है।
सुनामी: सुनामी एक विशाल सागरीय तरंग है जो समुद्र तल पर भूकंप के कारण उत्पन्न होती है।

एक टिप्पणी भेजें