"9 Geography Chapter 01 Notes"
"भारत - आकार और स्थिति"
'भारत की स्थिति'
1). भारत एक बड़ा देश है। भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और इसका मुख्य भाग 8°4' उत्तर से 37°6' उत्तर अक्षांश तथा 68°7' पूर्व से 97°25' पूर्वी देशांतर तक है।
2). कर्क रेखा 23°30' उत्तर में भारत को लगभग दो बराबर भागों में बांटती है। मुख्य भूभाग के दक्षिण पूर्व में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में तथा दक्षिण-पश्चिम में लक्षद्वीप द्वीप समूह अरब सागर में स्थित है।
नोट: भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिंदु जिसे इंदिरा बिंदु कहा जाता था, सन 2004 में सुनामी लहरों के कारण समुद्र में डूब गया
'भारत का आकार'
1). भारत के भू भाग का कुल क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है।
2). भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4% प्रतिशत है।
3). भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है।
4). भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15,200 किलोमीटर और समुद्री तट रेखा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप समूह के साथ 7516.6 किलोमीटर है।
5). भारत के उत्तर पश्चिम, उत्तर तथा उत्तर पूर्व सीमा पर नवीनतम वलित पर्वत है।
6). भारत के दक्षिण का भूभाग उत्तर में चौड़ा है और 22 डिग्री उत्तरी अक्षांश से हिंद महासागर की और संकरा होता गया है।
7). भारत के पश्चिम में अरब सागर तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित है।
8). गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में 2 घंटे का अंतर है अतः 82°30' पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है जो कि उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है।
9). अक्षांश का प्रभाव दक्षिण से उत्तर की ओर दिन और रात की अवधि पर पड़ता है।
क्षेत्रफल में 7 सबसे बड़े देश:
1). रूस - 170.9 लाख वर्ग किलोमीटर।
2). कनाडा - 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर।
3). अमेरिका (U.S.A) - 98.3 लाख वर्ग किलोमीटर।
4). चीन - 96.0 लाख वर्ग किलोमीटर।
5). ब्राजील - 85.1 लाख वर्ग किलोमीटर।
6). ऑस्ट्रेलिया - 76.9 लाख वर्ग किलोमीटर।
7). भारत - 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर
'भारत तथा विश्व'
1). भारत एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है।
2). हिंद महासागर जो कि पश्चिम में यूरोपीय देशों और पूर्वी एशियाई देशों को मिलाता है भारत को केंद्रीय स्थिति प्रदान करता है।
3). दक्षिण का पठार हिंद महासागर में शीर्षवत फैला हुआ है। और पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्वी एशिया के देशों से भी पूर्वी तट के माध्यम से नजदीकी संबंध बनाए हुए हैं।
4). हिंद महासागर का नाम भारत के नाम पर इसलिए पड़ा है क्योंकि भारत का तटीय सीमा इस महासागर से सबसे ज्यादा लगा हुआ है।
नोट: सन् 1869 में स्वेज नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच दूरी 7000 किलोमीटर कम हो गई।
कर्क रेखा भारत के किन किन राज्यों से होकर गुजरती है?
कर्क रेखा भारत के गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम राज्य से होकर गुजरती हैं।
'भारत के पड़ोसी देश'
1). भारत में 28 राज्य और 9 केंद्र शासित क्षेत्र हैं।
2). भारत की भूमि की सीमाएं उत्तर पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ, उत्तर में चीन (तिब्बत) नेपाल और भूटान के साथ तथा पूर्व में म्यांमार और बांग्लादेश के साथ हैं।
3). दक्षिण में समुद्र पार हमारे पड़ोसी दो द्वीप समूह राष्ट्र श्रीलंका और मालदीव है।
4). भारत और श्रीलंका के बीच में छोटा समुद्री रास्ता पाक जलसंधि के नाम से जाना जाता हैं तथा वहां मन्नार की खाड़ी है।
5). मालदीव, लक्षद्वीप समूह के दक्षिण में स्थित है।
- सन् 1947 से पूर्व भारत में दो प्रकार के राज्य थे, प्रांत और रियासत। वायसराय द्वारा नियुक्त अंग्रेज अधिकारी प्रांतों पर शासन करते थे और रियासतों का शासन स्थानीय शासकों द्वारा पैतृकता के आधार पर अंग्रेजी शासकों की प्रभुसत्ता मानकर स्वायत्तता से किया जाता था।