"Geography - GKGS"
Geography (भाषा ग्रीक - यूनानी) = Geo (पृथ्वी - Earth) + Graphy (अध्ययन - Study)
- यानी पृथ्वी के अध्ययन को ही Geography कहते है।
- भूगोल के जनक - हैकेटियस (पुस्तक - Geoperiods)
- व्यवस्थित भूगोल के जनक - इरैटोस्थनीज
इरैटोस्थनीज ने ही Geography शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया था।
- भारतीय भूगोल के पिता - जेम्स रेनेल
- आधुनिक भूगोल के पिता - अलेक्जेंडर वॉन हंबोल्ट
भारत का परिचय (Introduction of India) :
- कुल 28 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं
- भारत के पड़ोसी देश - अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, मयांमार, श्रीलंका, मालदीव है।
- भारत की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या का 17.5% है। 2011 की जनगणना के अनुसार तथा भारत जनसंख्या के आधार पर विश्व का दूसरा स्थान है।
- Area of India - 32,87,263km है जो विश्व के क्षेत्रफल का 2.4% है।
- भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है।
- क्षेत्रफल में विश्व का सातवा सबसे बड़ा देश है- 1. रूस, 2.कनाडा, 3.चीन, 4. संयुक्त राज्य अमेरिका, 5. ब्राजील, 6. ऑस्ट्रेलिया, 7. भारत।
भारत के पड़ोसी देश (Neighboring Countries of India)
- भारत के कुल 9 पड़ोसी देश है।
- भारत के 9 पड़ोसी देशों में से 7 देश भारत के साथ स्थलीय सीमा जोड़ती हैं और दो देश जलीय सीमा जोड़ती हैं।
- भारत के साथ जलीय सीमा साझा करने वाले देश श्रीलंका और मालदीव है।
- जलीय एवं स्थलीय सीमा दोनों जोड़ने वाले भारत के पड़ोसी देश म्यांमार पाकिस्तान और बांग्लादेश है।
- भारत की कुल स्थलीय सीमा - 15,200km।
- भारत की जलीय सीमा - 6,100km।
- भारत की जलीय सीमा (तटीय सीमा), द्वीप समूह की तटीय सीमा को मिलाकर - 7, 516.5km।
- भारत के कुल 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित है।
- भारत की स्थलीय सीमा 7 देशों के साथ जोड़ती है - 1. बांग्लादेश, 2.चीन, 3.पाकिस्तान, 4.नेपाल, 5.म्यांमार, 6.भूटान, 7.अफगानिस्तान।
- भारत की स्थलीय सीमा सबसे अधिक बांग्लादेश के साथ मिलती है - 4,096km।
- सबसे कम अफगानिस्तान के साथ - 106km।
स्थल रूध देश (Land Locked)
- ऐसे देश जिनके साथ समुद्री सीमा नहीं लगती।
- भारत में लगने वाले ऐसे तीन देश हैं - 1.नेपाल, 2.भूटान, 3.अफगानिस्तान।
- पाकिस्तान के साथ भारत की सीमा 3,222 किलोमीटर है। तथा भारत के 3 राज्य गुजरात, राजस्थान, पंजाब तथा 2 केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख है। भारत और पाकिस्तान को विभाजित करने वाली रेखा 'रेडक्लिफ' है।
- अफगानिस्तान के साथ भारत की सीमा 106 किलोमीटर है तथा इसके साथ एक केंद्रशासित प्रदेश की सीमा जुड़ती है लद्दाख,अफगानिस्तान और भारत के बीच 'डुरडरेखा' है।
- चीन के साथ भारत की सीमा 3,488 किलोमीटर है तथा 1 केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और चार राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश को छूती है। भारत और चीन के बीच की सीमा रेखा 'मैकमोहन' है।
- नेपाल के साथ भारत की सीमा 1,751 किलोमीटर है तथा इसके साथ पांच राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, और सिक्किम से मिलती है
- भूटान के साथ भारत की सीमा 699km है तथा 4 राज्यों की सीमा मिलती है अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल।
- म्यांमार के साथ भारत की सीमा 1,643 किलोमीटर है तथा इसके साथ 4 राज्यों की सीमा मिलती है अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम।
- भारत की सबसे ज्यादा सीमा बांग्लादेश के साथ मिलती है 4,096 किलोमीटर इसके साथ पांच राज्यों की सीमा मिलती है, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम। बांग्लादेश तीनों तरफ से घिरा हुआ है।