मानव भूगोल प्रकृति एवं विषय क्षेत्र Notes
MCQ Questions:
प्र.1. निर्वाचन भूगोल मानव भूगोल के किस क्षेत्र से संबंधित है?
उ.1. राजनीति भूगोल।
प्र.2. प्रकृति का मानवीकरण किससे संबंधित है?
उ.2. मनुष्य के वर्चस्व से।
प्र.3. निम्नलिखित में से किस विचारधारा को '"रुको और जाओ" विचारधारा भी कहा जाता है?
उ.3. नव निश्चयवाद।
प्र.4. मानव भूगोल के अध्ययन क्षेत्र के अंतर्गत क्या नहीं आता?
उ.4. मृदा भूगोल।
प्र.5. "मनुष्य प्रकृति के प्रकोप से डरता था" ऐसा किस विचारधारा में कहा गया?
उ.5. नियतिवाद।
प्र.6. भूगोल में उत्तर आधुनिक वाद किस काल खंड से संबंधित है?
उ.6. 1990 का दशक।
प्र.7. निम्नलिखित में से कौन नियतिवाद विचारधारा के समर्थक नहीं थे?
उ.7. विडाल.डी.ला बलाश।
प्र.8. घर्षण तथा ऊष्मा की संकल्पना ने किसकी खोज में हमारी मदद की।
प्र.8. आग।
प्र.9. मानव भूगोल की परिभाषा।
उ.9. मानव और प्रकृति के संबंधों का अध्ययन।
प्र.10. संभववाद विचारधारा के समर्थक कौन थे?
उ.10. विडाल.डी.ला बलाश।
- भौतिक भूगोल भौतिक पर्यावरण का अध्ययन करता है।
मानव भूगोल के छ: उपागम:
- अन्वेषण और विवरण
- पार्देशिक विश्लेषण
- क्षेत्रीय विभेदन
- मानवतावादी व्यवहारवादी विचारधाराओं का उदय
- स्थानीय संगठन
- भूगोल में उत्तर आधुनिक।
Important Questions:
प्र.1. प्राकृतिक के मानवीकरण से आप क्या समझते हैं?
उ.1.
- समय के साथ मानव पर्यावरण को और प्राकृतिक को समझने लगा प्राकृतिक के बलों को समझने लगा।
- मानव ने अपना सामाजिक और सांस्कृतिक विकास किया फिर मानव ने बेहतर प्रौद्योगिकी का विकास किया।
- प्रौद्योगिकी के विकास के बाद अस्पताल नगर खेत फलो धान मैदान चारागाह पतन अंतरिक्ष से उपग्रह आदि का विकास किया।
प्र.2. प्राकृति पर मानव प्रयासों की छाप स्पष्ट दिखाई देती है उपयुक्त उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।
उ.2. प्राकृतिक अवसर प्रदान करती है और मानव उनका उपयोग करता है और धीरे-धीरे प्रकृति का मानवीकरण हो जाता है तथा प्राकृतिक पर मानव प्रयासों की छप्पर में लगती है जैसे:-
(i) तरंगित पहाड़ियों में चारागाहों का उपयोग।
(ii) महासागरों का समुद्री मार्ग के रूप में उपयोग।
(iii) तटों पर समुद्री पतन।
(iv) उच्च भूमियों पर स्वास्थ विश्राम स्थल।
(v) अंतरिक्ष में उपग्रह प्रेक्षपण
(vi) कृषि, नगर, पुलों का निर्माण आदि।
प्र.3. नव निश्चयवाद से आप क्या समझते हैं?
उ.3.
- यह विचारधारा पर्यावरणीय निश्चयवाद और संभववाद के बीच मार्ग को प्रस्तुत करता है।
- मानव केवल प्राकृतिक नियमों का पालन करके प्राकृति पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।
- इस विचारधारा को 'ग्रिफिथ टेलर' ने प्रस्तुत किया।
उदाहरण: चौराहों पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए सिगनल्स।
मानव भूगोल के उप क्षेत्र:
- संस्कृतिक भवन
- सामाजिक भूगोल
- नगरीय भूगोल
- राजनीति भूगोल
- जनसंख्या भूगोल
- आवास भूगोल
- आर्थिक भूगोल
- चिकित्सा भूगोल
प्र.4. निश्चयवाद की अवधारणा की तीन विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उ.4.
- इस अवधारणा के अनुसार मनुष्य के द्वारा किए गए क्रियाकलाप प्राकृतिक द्वारा निर्धारित तथा नियंत्रित होते हैं।
- प्राकृतिक के सीमाओं के अंदर मनुष्य रहता है।
- मनुष्य के विकास में निम्न प्रौद्योगिकी का प्रयोग होता है और मनुष्य अपनी आदिम अवस्था में रहते हैं।
- आज भी आदिम जंगलों में प्राकृतिक प्रदत चीजों पर निर्भर है।
प्र.5. संभववाद की अवधारणा स्पष्ट कीजिए।
उ.5. (i)समय के साथ साथ मानव का विकास हुआ वह आदिम समाज से विकसित अवस्था में पहुंचा।
(ii) अब वह पर्यावरण और प्राकृतिक बलों को समझने लगा और उसने प्रकृति को अपने अनुसार ढालने का प्रयास किया।
(iii) अभाव की अवस्था से स्वतंत्र की ओर अग्रसर हुआ जिससे प्रौद्योगिकी का विकास किया और संसाधनों का इस्तेमाल किया।
प्र.6. प्रौद्योगिकी के विकास के लिए प्राकृतिक का ज्ञान किस प्रकार महत्वपूर्ण है? उपयुक्त उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उ.6. प्रौद्योगिकी किसी भी समाज के सांस्कृतिक विकास के स्तर की सूचक होती है।
(i) मानव प्रकृति के नियम को समझकर ही प्रौद्योगिकी का विकास कर सकता है जैसे घर्षण व ऊष्मा की सोच ने आपकी आग की खोज में सहायता की।
(ii) डीएनए और अनुवांशिकी के रहस्य ने अनेक बीमारियों पर विजय पाने में सहायता की।
(iii) वायु के गति के नियमों के प्रयोग से अधिक तेज गति से चलने वाले वायुयान विकसित किए गए।
प्र.7. मानव भूगोल की परिभाषा लिखें:
उ.7. (i) रेटजेल के अनुसार:- मानव भूगोल मानव समाज और धरातल के बीच संबंधों का अध्ययन है।
(ii) एलन. सी. सैंपल के अनुसार:- मानव भूगोल अस्थिर पृथ्वी और क्रियाशील मानव के बीच परिवर्तनशील संबंधों का अध्ययन है।