'जनसंख्या; वितरण; घनत्व; वृद्धि और संगठन'
MCQ Questions:
प्र.1. सन् 2011 की जनगणना में भारत की कुल जनसंख्या कितनी थी?
उ.1. 121 करोड़।
प्र.2. किस राज्य में जनसंख्या का घनत्व सर्वाधिक है?
उ.2. पश्चिम बंगाल।
प्र.3. सन् 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य में नगरीय जनसंख्या का अनुपात सर्वाधिक था?
उ.3. तमिलनाडु।
प्र.4. कौन सा समूह भारत में विशालतम भाषाई समूह है?
उ.4. भारतीय - आर्य (73%)।
प्र.5. भारत में प्रथम संपूर्ण जनगणना कब हुई थी?
उ.5. 1881 में।
प्र.6. जनसंख्या वृद्धि से आप क्या समझते हैं?
उ.6. दो विभिन्न समय बिंदुओं के मध्य जनसंख्या के होने वाले शुद्ध परिवर्तन को जनसंख्या वृद्धि कहते हैं।
प्र.7. भारत के कौन से राज्य में बौद्ध सबसे ज्यादा है?
उ.7. महाराष्ट्र में। (कुल जनसंख्या में सर्वाधिक प्रतिशत सिक्किम में है)।
प्र.8. भारत के उन 2 राज्यों के नाम बताइए जहां की आबादी में ग्रामीण आबादी का प्रतिशत देश में सर्वाधिक है?
उ.8. बिहार, सिक्किम।
प्र.9. मुख्य श्रमिक किसे कहते हैं?
उ.9. वर्ष में 183 दिन (कम से कम) रोजगार में लगे हुए व्यक्ति को मुख्य श्रमिक कहते हैं।
प्र.10. भारत की जनसंख्या का अधिकांश भाग किस वर्ग के कार्य में लगा है? यह जनसंख्या कितने प्रतिशत है?
उ.10. भारत की लगभग 58 पॉइंट 2 प्रतिशत आबादी कृषि एवं कृषि संबंधित कार्यों में संलग्न है।
Important Questions:
'भारत में जनसंख्या वृद्धि अवस्थाएं'
प्रवस्था - 1 (1901 - 1921): इसे जनसंख्या वृद्धि की स्थिर अवस्था कहा जाता है क्योंकि इस समय जनसंख्या वृद्धि दर बहुत धीमी थी। स्वास्थ्य सेवाएं तथा शिक्षा सेवाएं बहुत खराब थी, इसलिए जनसंख्या बढ़ रही थी परंतु स्वास्थ्य खराब होने के कारण मर भी रहे थें।
प्रवस्था - 2 (1921 - 1951): इसे जनसंख्या की स्थिर वृद्धि के रूप में जाना जाता है क्योंकि इस काल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आया जिससे मृत्यु दर में कमी आई।
प्रवस्था - 3 (1951 - 1981): इस काल को जनसंख्या विस्फोट के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसमें मृत्यु दर कम हुई तथा जन्म दर बढ़ी। इस काल में नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान तथा तिब्बती शरणार्थियों ने भी जनसंख्या बढ़ा दी।
प्रवस्था - 3 (1981 - आज तक): 1981 से वर्तमान तक देश की जनसंख्या की वृद्धि दर ऊंची रही परंतु धीरे-धीरे मंद गति से घटने लगी। विवाह की औसत आयु में वृद्धि, स्त्री में सुधार, जनसंख्या नियंत्रण के कारगर उपायों में वृद्धि दर धीमी पड़ गई।
प्र.1. भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा नीति कब अपनाई गई तथा इसके मुख्य उद्देश्य क्या थे?
उ.1. भारत सरकार द्वारा 2003 में राष्ट्रीय युवा नीति अपनाई गई।
इसके मुख्य उद्देश्य: (i) युवाओं व किशोरों के चहुमुखी विकास पर बल देना।
(ii) उनके गुणों को बेहतर मार्गदर्शन देना ताकि देश के रचनात्मक विकास में अपना योगदान दे सकें।
(iii) उनमें देश भक्ति व उत्तरदायी नागरिकता के गुणों को बढ़ाना।
प्र.2. समाज के समक्ष किशोरों की प्रमुख विशेषताएं क्या है?
उ.2. निरक्षरता: अधिक किशोर वर्ग विशेषता स्त्रियां निरक्षर है जिसके कारण वह अपने व परिवार के विकास में योगदान नहीं दे पाती।
विद्यालय विरत छात्र: अधिकतर किशोर शिक्षा पूरी किए बिना ही विद्यालय छोड़ देते हैं और औषधीय मदिरापान के कारण रास्ता भटक जाते हैं ऐसे लोग समाज के लिए अभिशाप बन जाते हैं और सामाजिक परिवेश को गिराते हैं।
विवाह की निम्न आयु: इसके कारण बालिकाओं की जल्दी शादी व जल्दी मातृत्व के कारण मातृत्व मृत्यु दर में वृद्धि हो जाती है जो आगे जाकर लिंगानुपात को प्रभावित करती है।
समुचित मार्गदर्शन: किशोरों को समुचित मार्गदर्शन देने के लिए किसी ठोस कदम का अभाव है।
प्र.3. भारत की जनसंख्या का असमान वितरण किस तथ्य को दर्शाता है?
उ.3. भारत की लगभग 76% आबादी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक एवं गुजरात में बसती है इसका मुख्य कारण है:-
(i) कृषि के लिए उपयुक्त जलवायु एवं उच्चावच: उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल जैसे राज्य नदियो के द्वारा निर्मित उपजाऊ मैदान के अंतर्गत आते हैं जो कृषि के लिए उपयुक्त है और बड़ी जनसंख्या का पोषण कर सकते हैं।
(ii) औद्योगिक विकास: महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक जैसे राज्यों में कृषि के साथ-साथ औद्योगिक विकास भी जनसंख्या संकेंद्रण का कारण है।
(iii) सामाजिक: सांस्कृतिक कार्य को ने जैसे रीति रिवाज भी जनसंख्या के वितरण को प्रभावित किया है।
प्र.4. आर्थिक स्तर की वृद्धि से भारत की जनसंख्या को कितने वर्गों में बांटा जा सकता है?
उ.4. मुख्य श्रमिक: वह व्यक्ति जो 1 वर्ष में कम से कम 183 दिन काम करता है मुख्य श्रमिक कहलाता है।
सीमांत श्रमिक: वह व्यक्ति जो 1 वर्ष में 183 दिनों से कम दिन काम करता है सीमांत श्रमिक कहलाता है।
अश्रमिक श्रमिक: जो व्यक्ति बेरोजगार होता है उसे अश्रमिक कहते हैं।
प्र.5. भारत में 4 भाषा परिवार कौन से हैं? दो प्रमुख भाषा परिवारों की दो दो विशेषता बताइए।
उ.5. (i) भारतीय - यूरोपीय (आर्य), (ii) द्रविड़, (iii) आस्ट्रिक, (iv) चीनी - तिब्बती।
भारतीय - यूरोपीय (आर्य): (i) कुल जनसंख्या का लगभग तीन चौथाई भाग आर्य भाषाएं बोलते हैं।
(ii) इस परिवार की भाषाओं का संकेंद्रण पूरे उत्तर भारत में हैं।
द्रविड़ भाषा परिवार: (i) कुल जनसंख्या का लगभग पांचवा भाग द्रविड़ भाषाएं बोलते हैं।
(ii) इस परिवार की भाषाएं मुख्यत प्रायद्वीपीय पठार तथा छोटा पठार के क्षेत्रों में बोली जाती है। इस परिवार में तेलुगु, तमिल, कन्नड़ तथा मलयालम मुख्य भाषाएं हैं।
प्र.6. भारत में जनसंख्या के घनत्व के स्थानिक वितरण की विवेचना कीजिए।
उ.6. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में जनसंख्या का घनत्व 382 प्रति व्यक्ति वर्ग किलोमीटर है। तो राज्य स्तर पर जनसंख्या घनत्व में बहुत विशेषताएं पाई जाती है। अरुणाचल प्रदेश में 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, जबकि बिहार में यह घनत्व 1102 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली का घनत्व सबसे अधिक है 11,297 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर जबकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह में घनत्व केवल 43 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
प्रायद्वीप भारत में केवल केरल राज्य का घनत्व सबसे अधिक (859) है इसके बाद तमिलनाडु (555) का दूसरा स्थान है।
पर्यावरण के विपरीत दिशाओं के कारण उत्तरी तथा उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों का जनसंख्या घनत्व बहुत कम है जबकि मध्य भारत तथा प्रायद्वीप भारत के मध्य दर्जे का जनसंख्या घनत्व पाया जाता है।
Important Facts:
- निम्न वृद्धि दर वाले राज्य - केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा।
- उच्च वृद्धि दर वाले राज्य - उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल।
- सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य - बिहार।
- सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य - अरुणाचल प्रदेश।
- भारत का जनसंख्या घनत्व - 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर (2011)।
- सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य - सिक्किम (6 लाख)।