Class 12th Geography Chapter 10 (मानव बस्ती)
MCQ Questions:
प्र.1. कौन सा बस्ती प्रतिरूप सड़कों व नदियों के किनारे विकसित होता है?
उ.1. रेखिक प्रतिरूप।
प्र.2. 2006 के आरंभ में भारत में कितने 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले महानगर थे?
उ.2. 41।
प्र.3. किस प्रकार की बस्ती प्रतिरूप झीलों व तालाबों के इर्द-गिर्द विकसित होती है।
उ.3. गोलाकार बस्ती प्रतिरूप।
प्र.4. 80 लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाले नगरों को क्या कहते हैं?
उ.4. विराट नगर (मेगा सिटी)।
प्र.5. वे नगर जिनकी आकृति विषम होती है क्या कहलाते हैं?
उ.5. अनियोजित नगर।
प्र.6. 2001 ईस्वी में विश्व में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत कितना था?
उ.6. 48 प्रतिशत।
प्र.7. 100% प्रतिशत नगरीय जनसंख्या वाले देश का नाम बताइए।
उ.7. सिंगापुर।
प्र.8. विश्व का पहला 'मेगा सिटी' कौन सा है?
उ.8. न्यू यॉर्क।
प्र.9. विश्व के किन्ही दो नियोजित नगरों के नाम लिखो।
उ.9. कैनबरा, अदीस अबाबा, ह्यूस्टन।
प्र.10. बस्ती किसे कहते हैं?
उ.10. बस्ती मनुष्य के आवासों के उस संगठित निवास स्थान को कहते हैं जिसमें रहने अथवा प्रयोग करने वाले भवनों तथा उनके जाने आने के लिए बनाए गए रास्ते वह गलियों को सम्मिलित किया जाता है।
Important Questions:
प्र.1. विश्व की ग्रामीण बस्तियों की किन्ही तीन विशेषताओ को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए?
उ.1. (i) ग्रामीण बस्ती अधिक निकटता से भूमि तथा प्राकृति से जुड़ी होती है।
(ii) यहां के निवासी अधिकतर प्राथमिक गतिविधियों में लगे होते हैं जैसे कृषि, पशुपालन, मछली पकड़ना आदि।
(iii) ग्रामीण बस्तियां जल स्रोतों जैसे नदियों झीलों एवं झरनों के समीप स्थित होती है।
(iv) ग्रामीण बस्तियों का आकार अपेक्षाकृत छोटा होता है तथा वह वहां बस्ती है जहां की भूमि कृषि कार्य के लिए उपयुक्त व उपजाऊ होती है।
प्र.2. विश्व के विकासशील देशों की ग्रामीण बस्तियों की छः समस्याओं का वर्णन करें।
उ.2. विकासशील देशों में ग्रामीण बस्तियों में जल की आपूर्ति पर्याप्त नहीं होती है। पर्वतीय एवं शुष्क क्षेत्रों में निवासियों को पेयजल हेतु लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
- जल जनित बीमारियां जैसे हैजा पीलिया आदि सामान्य समस्या है।
- दक्षिण एशिया के देश प्रायः बाढ़ एवं सूखे से ग्रस्त रहते हैं।
- सिंचाई सुविधाओं का अभाव होने से कृषि कार्य प्रभावित होता है।
- कच्ची सड़के एवं आधुनिक संचार के साधनों का अभाव उनके विकास मार्ग में बाधा डालता है।
- विशाल ग्रामीण जनसंख्या के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है।
- विकास के लिए अपेक्षित आधारभूत अवसंरचना का सदैव अभाव है।
प्र.3. आकार, उपलब्ध सुविधा व उनके द्वारा संपन्न किए जाने वाले कार्यों के आधार पर नगरीय बस्तियों का वर्गीकरण कीजिए।
उ.3. नगर: निर्माण, खुदरा एवं थोक व्यापार व व्यवसायिक सेवाओं के केंद्र के रूप में जाने जाते हैं।
शहर: प्रमुख वित्तीय संस्थान, प्रादेशिक प्रशासकीय कार्यालय व यातायात के केंद्र होते हैं 10 लाख से अधिक जनसंख्या होने पर मिलियन सिटी कहा जाता है।
सन्न नगर: अलग-अलग नगरो व शहरों के आपस में मिले जाने से एक विशाल नगरीय क्षेत्र सन्न कहलाता है। ग्रेटर लंदन, मैनचेस्टर, शिकागो, टोक्यो, बृहत मुंबई आदि।
विश्व नगरी: यह बड़ा महानगर प्रदेश होता है जिसमें सनन नगरों का समूह होता है वोस्टन, वॉशिंगटन इसके अच्छे उदाहरण है।
मिलियन सिटी: 1 मिलियन से अधिक जनसंख्या वाले शहर मिलियन सिटी कहलाते हैं।
- 1800 में लंदन सबसे पहला मिलन सिटी बना विश्व में 438 मिलियन सिटी है।
प्र.4. विश्व के विभिन्न भागों में पाई जाने वाली बस्तियों के पांच प्रमुख प्रति रूपों का वर्णन कीजिए।
उ.4. रैखिक प्रतिरूप: ऐसी बस्तियों का विकास सड़को, नदियो, नहरों, रेल लाइनों के किनारे के साथ-साथ होता है।
आयताकार प्रतिरूप: ऐसी बस्तियों का विकास ऐसे स्थानों पर होता है जहां सड़कें एक दूसरे को समकोण पर काटती है।
वृत्ताकार प्रतिरूप: ऐसी बस्तियां मुख्य रूप से किसी तालाब झील हरे बड़े मैदान या बाग के चारों और विकसित हो जाते हैं।
तारक प्रतिरूप: कभी-कभी कई सड़क मार्ग विभिन्न दिशाओं से आकर एक बिंदु पर मिलते हैं ऐसे स्थानों पर बसे गांव सभी दिशाओं से आने वाली सड़कों के किनारे बने होते हैं वहां तारे के आकार की बस्तियां विकसित हो जाती है।
टी-आकृति प्रतिरूप: ऐसी बस्तियां वहां विकसित होती है जहां कोई सड़क मुख्य सड़क से आकर मिलती है वहीं समाप्त हो जाती है। ऐसे स्थानों पर सड़कों के किनारे बने मकानों से टी आकृति की बस्ती विकसित हो जाती है।
- मानव बस्ती: एक स्थान जो साधारण रूप से स्थाई रूप से बसा हुआ हो एवं वह मनुष्य का निवास हो मानव बस्ती कहलाता है।
- सहंत बस्ती: ऐसी बस्तियों में एक दूसरे के मकान काफी नजदीक नजदीक होते हैं इस प्रकार की बस्तियां नदी घाटियों के सहारे उपजाऊ मैदान में होती है। यहां लोग मिलकर रहते हैं।
- प्रकीर्ण बस्ती: ऐसी बस्तियों में मकान दूर दूर होते हैं लोग दूर दूर रहते हैं।
प्र.5. ग्रामीण बस्तियों की स्थिति को प्रभावित करने वाले चार प्रमुख भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन कीजिए।
उ.5. जलापूर्ति: ज्यादातर ग्रामीण बस्तियों जल के स्रोतों के निकट स्थापित होती है जैसे नदियां झील तालाब आदि।
भूमि: जहां की भूमि कृषि कार्यों के लिए बेहतर होती है ज्यादातर ग्रामीण बस्तियों में ही स्थापित होती है।
उच्च भूमि के क्षेत्र: मनुष्य अपनी आवाज के लिए उचित क्षेत्र इसलिए चुनता है क्योंकि उनके क्षेत्र में बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।
गृह निर्माण सामग्री: मानव बस्तियों के विकास के लिए गृह निर्माण सामग्री बहुत जरूरी है क्योंकि बस्तियां वही विकसित होती है जहां लकड़ी, पत्थर आदि सामान आसानी से मिल जाते हैं।
प्र.6. मलिन बस्तियों की प्रमुख विशेषताएं लिखें।
उ.6. (i) गंदी बस्तियों में झुग्गी बस्तियां, गंदी बस्तियां, झोपड़ पट्टी तथा पटरियों के किनारे बने ढांचे होते हैं।
(ii) इसमें वे लोग रहते हैं जिन्हें ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों में आजीविका की खोज में प्रवासित होने के लिए विवश होना पड़ता है।
(iii) गंदी बस्तियों के अधिकांश जनसंख्या नगरी अर्थव्यवस्था के असंगठित क्षेत्र में कम वेतन और अधिक जोखिम भरे कार्यों में लगी होती है।
(iv) गंदी बस्तियों में जीर्ण सिर्ष मकान, स्वास्थ्य की निम्न स्तरीय सुविधाएं, खुली हवा का अभाव तथा पेयजल की कमी प्रकाश तथा शौच जैसी आधारभूत आवश्यक सुविधाओं का अभाव होता है।
(v) गंदी बस्तियों के लोग अल्प पोषित होते हैं जिसके कारण इसमें विभिन्न रोगों और बीमारियों की संभावना बनी रहती है। यहां पर आग लगने की घटनाएं अधिक होती है।
(vi) गंदी बस्तियों में गरीबी उन्हें नशीली दवाओं, शराब, अपराध, गुंडागर्दी, पलायन, उदासीनता और अंततः सामाजिक बहिष्कार की ओर धकेलती है।