Best UPSC Coaching For Preparing For UPSC CSAT Exam. Visit this page

Class 12th Geography Chapter 2 (विश्व जनसंख्या वितरण; घनत्व और वृद्धि) Notes in Hindi

Class 12th Geography Chapter 2 (विश्व जनसंख्या वितरण; घनत्व और वृद्धि) Notes in Hindi. प्र.1. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रवास का एक प्रतिकर्ष कारक नही

विश्व जनसंख्या वितरण; घनत्व और वृद्धि

MCQ Questions:

प्र.1. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रवास का एक प्रतिकर्ष कारक नहीं है?
उ.1. रहन-सहन की अच्छी सुविधा।

प्र.2. जनसंख्या घनत्व से क्या अभिप्राय है?
उ.2. प्रति वर्ग किलोमीटर में रहने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं।

प्र.3. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रवास का एक प्रतिकर्ष कारक है?
उ.3. बेरोजगारी।

प्र.4. निम्नलिखित में से कौन सा देश जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत की पहली अवस्था से संबंधित है?
उ.4. बांग्लादेश।

प्र.5. विश्व के सघन आवाद क्षेत्र कौन से है?
उ.5. जहां प्रति वर्ग किलोमीटर 200 से अधिक व्यक्ति है।

प्र.6. जनसंख्या परिवर्तन के घटक कौन से हैं?
उ.6. जन्म, मृत्यु, प्रवास।

प्र.7. जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत की दूसरी अवस्था की एक विशेषता बताइए।
उ.7. स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होना।

प्र.8. निम्नलिखित में से क्या जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि की गणना है?
उ.8. (जन्म - मृत्यु) + (प्रवास - उत्प्रवास)।

प्र.9. जनसंख्या वृद्धि से क्या तात्पर्य है?
उ.9. लोगों की संख्या में वृद्धि होना जनसंख्या वृद्धि कहलाती है।

प्र.10. विश्व में किस महाद्वीप की जनसंख्या वृद्धि दर सबसे अधिक है?
उ.10. अफ्रीका (24)।

Important Questions:

प्र.1. प्रवास से आप क्या समझते हैं?
उ.1. मनुष्य का एक स्थान से दूसरे स्थान पर चले जाना प्रवास कहलाता है।
उद्गम स्थान: जहां से लोग चलते हैं।
गंतव्य स्थान: जहां लोग आगमन करते हैं।

प्र.2. प्रवास को प्रभावित करने वाले दो प्रमुख कारक कौन से हैं?
Or
प्रतिवर्ष कारक और उत्कर्ष कारक में अंतर स्पष्ट कीजिए
उ.2. लोग बेहतर आर्थिक तथा सामाजिक जीवन के लिए प्रवास करते हैं प्रवास के दो कारक है:-
(i) प्रतिकर्ष कारक: बेरोजगारी, रहन-सहन की निम्न दशाएं, राजनीतिक उपद्रव, प्रतिकूल जलवायु, प्राकृतिक आपदाएं, महामारियां तथा सामाजिक आर्थिक पिछड़ने जैसे कारण उद्गम स्थान को कम आकर्षित बनाते हैं।
(ii) उपकर्ष कारक: काम के बेहतर अवसर और रहन-सहन की अच्छी दशाएं, शांति व स्थायित्व जीवन व संपत्ति की सुरक्षा तथा अनुकूल जलवायु जैसे कारण गंतव्य स्थान को उद्गम स्थान की अपेक्षा अधिक आकर्षक बनाते हैं।

प्र.3. विश्व में किस देश की जनसंख्या वृद्धि दर सबसे अधिक हैं?
उ.3. लाइबेरिया (8.2)।

प्र.4. जनांकिकीय संक्रमण क्या है? इस सिद्धांत की तीन अवस्था विस्तार से समझाइए।
उ.4. जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत का उपयोग किसी क्षेत्र की जनसंख्या के वर्णन तथा भविष्य की जनसंख्या के पूर्णानुमान के लिए किया जा सकता है। इस ध्यान से पता चलता है कि जैसे ही समाज ग्रामीण, खेतिहर, अशिक्षित अवस्था से उन्नति करके नगरीय और साक्षर बनता है तो किसी प्रदेश की संख्या जन्म और मृत्यु से निम्न जन्म व निम्न मृत्यु में परिवर्तित होती है।
प्रथम अवस्था:
(i) उच्च जन्म दर व उच्च मृत्यु दर होती है।
(ii) धीमी जनसंख्या वृद्धि दर।
(iii) ज्यादातर लोग खेती का काम करते हैं।
(iv) जीवन प्रत्याशा कम होती है।
(v) अधिक लोग अशिक्षित होते हैं।

द्वितीय अवस्था:
(i) प्रारंभ में उच्च प्रजननशीलता होती है।
(ii) समय के साथ प्रजननशीलता घटती है।
(iii) स्वास्थ्य संबंधी दशाओं में सुधार आता है।
(iv) जनसंख्या में होने वाला शुद्ध योग उच्च होता है।

तृतीय अवस्था:
(i) जन्म दर और मृत्यु दर दोनों अधिक घट जाती है।
(ii) जनसंख्या स्थिर हो जाती है या धीमी हो जाती है।
(iii) जनसंख्या नगरीय तथा शिक्षित हो जाती है।
(iv) तकनीकी ज्ञान हो जाता है।

निष्कर्ष: अतः यह कहा जा सकता है कि जनांकिकीय सिद्धांत से भविष्य की जनसंख्या का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है।

प्र.5. विश्व में जनसंख्या के वितरण एवं घनत्व को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए।
उ.5. भौतिक कारक:
जल की उपलब्धता: जल ही जीवन है अतः लोग ऐसी जगह पर रहना पसंद करते हैं जहां आसानी से जल उपलब्ध हो जाए क्योंकि जल कृषि, पीने, उद्योग इत्यादि जगह उपयोग होता है।
मृदा: लोग हमेशा वहां रहना पसंद करते हैं जहां की भूमि उपजाऊ हो।
भू आकृति: बराबर पहाड़ी स्थानों पर लोग रहना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि यहां ना तो जीवन सरल है ना ही कृषि करना है ऐसे में लोग समतल क्षेत्र की ओर अधिक आकर्षित होते हैं।

आर्थिक कारक:

खनिज संसाधन: (i) जिस स्थान पर खनिज संसाधन अधिक होते हैं वहां उद्योग भी अधिक स्थापित किए जाते हैं खनिज और आर्थिक गतिविधियों से रोजगार प्राप्त होता है।
(ii) कुशल भारत कुशल श्रमिक यहां पहुंचते हैं।
उद्योगिकीकरण: (i) औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर अधिक होते हैं इसलिए बड़ी संख्या में लोग यहां आकर्षित होता है।
(ii) इनमें केवल कारखानों के मजदूर नहीं बल्कि दुकानदार बैंक कर्मी डॉक्टर अध्यापक तथा अन्य सेवाएं उपलब्ध है।
नगरीकरण: (i) नगर में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं और अधिक प्रवास को प्रोत्साहन मिलता है।
(ii) नगर में अच्छी शिक्षा तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होती है।
सामाजिक और सांस्कृतिक कारक:
कुछ स्थान धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण भी अधिक लोकप्रिय हो जाते हैं।

प्र.6. जनसंख्या नियंत्रण के मुख्य उपाय कौन-कौन से हैं?
उ.6. (i) परिवार नियोजन के द्वारा 
(ii) गर्भनिरोधक के द्वारा 
(ii) जागरूकता के द्वारा

प्र.7. विश्व में किस देश की जनसंख्या वृद्धि दर सबसे कम है?
उ.7. लताविया (1.5)

प्र.8. विश्व में कुछ जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्र अनेक है ऐसा क्यों?
उ.8. (i) विश्व में जिन क्षेत्रों की जलवायु मानव और मानवीय क्रियाओं के अनुकूल है जल व खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है भूमि समतल व उपजाऊ है तथा वहां जनसंख्या उच्च घनत्व पाया जाता है।
(ii) संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में उत्तर पूर्वी भाग यूरोप में उत्तर पश्चिमी भाग तथा दक्षिणी पूर्वी व पूर्वी एशिया में उच्च जनसंख्या घनत्व की यही कारण है।

प्र.9. जनसंख्या वृद्धि तथा ह्रास दोनों ही समस्या उत्पन्न करते हैं। इसके मुख्य परिणाम बताइए।
उ.9. जनसंख्या वृद्धि से होने वाली समस्या: 
(i) संसाधन पर प्रभाव पड़ना।
(ii) जनसंख्या के भरण पोषण की समस्या।
(iii) विकास पर प्रतिकूल प्रभाव।

जनसंख्या ह्रास के परिणाम:
(i) देश का भविष्य खराब होता है।
(ii) संसाधनों का पूर्ण उपयोग नहीं होता।
(iii) समाज की संरचना प्रभावित होती है।



एक टिप्पणी भेजें