Best UPSC Coaching For Preparing For UPSC CSAT Exam. Visit this page

Class 12th Geography Chapter 3 (जनसंख्या संगठन) Notes in Hindi

Class 12th Geography Chapter 3 (जनसंख्या संगठन) Notes in Hindi. निम्नलिखित में से कौन सी संख्या जनसंख्या के कार्यशील आयु वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है?

'जनसंख्या संगठन'

MCQ Question:

प्र.1. निम्नलिखित में से कौन सी संख्या जनसंख्या के कार्यशील आयु वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है?
उ.1. 15 से 59 वर्ष।

प्र.2. किस देश का लिंगानुपात विश्व में सबसे कम है।
उ.2. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) (प्रति 100 स्त्रियों पर 311 पुरुष)।

प्र.3. पश्चिमी देशों में ग्रामीण क्षेत्रों में ___ से ___ की संख्या ज्यादा है।
उ.3. स्त्रियों से पुरुषों की।

प्र.4. निम्नलिखित में से किस देश का लिंगानुपात विश्व में सर्वाधिक है?
उ.4. लैटविया (प्रति 100 स्त्रियों पर 85 पुरुष)।

प्र.5. ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोग किस क्रियाओं से जुड़े होते हैं?
उ.5. प्राथमिक।

प्र.6. स्त्रियों का लिंगानुपात प्रतिकूल होने का प्रमुख कारण क्या है?
उ.6. कन्या भ्रूण हत्या।

प्र.7. भारत में किस राज्य की साक्षरता दर सर्वाधिक है?
उ.7. केरल।

प्र.8. विश्व की जनसंख्या का औसत लिंगानुपात कितना है?
उ.8. प्रति 100 स्त्रियों पर 102 पुरुष।

प्र.9. वृद्ध होती जनसंख्या का क्या तात्पर्य है?
उ.9. बुजुर्ग जनसंख्या का हिस्सा अनुपात की दृष्टि से बड़ा होना।

प्र.10. लिंगानुपात किसे कहते हैं?
उ.10. जनसंख्या में स्त्रियों और पुरुषों की संख्या के बीच के अनुपात को लिंगानुपात कहते हैं।
महिलाओं की जनसंख्या ÷ पुरुषों की जनसंख्या × 1000।
प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की जनसंख्या।

Important Questions:

प्र.1. विश्व की जनसंख्या का औसत लिंग अनुपात कितना है? विश्व में लिंग अनुपात स्क्रीन की प्रतिकूल होने के कोई तीन कारण बताइए। स्त्रियों के प्रतिकूल एवं अनुकूल लिंगानुपात वाले अधिकतर देश क्रमशः किस महाद्वीप में है?
उ.1. विश्व की जनसंख्या का औसत निकाल उपाधि प्रति हजार पुरुषों पर 990 स्त्रियां है।

लिंगानुपात स्त्रियों के प्रतिकूल होने के प्रमुख कारण निम्न है:-
(i)स्त्री भ्रूण हत्या 
(ii)स्त्रियों के प्रति घरेलू हिंसा 
(iii)स्त्रियों की सामाजिक, आर्थिक स्तर का निम्न होना।
  • प्रतिकूल लिंगानुपात वाला महाद्वीप - एशिया 
  • अनुकूल लिंगानुपात वाला महाद्वीप - यूरोप
प्र.2. संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सूचीबद्ध ___ देशों में लिंग अनुपात स्त्रियों के अनुकूल तथा प्रतिकूल है।
उ.2. अनुकूल 140, प्रतिकूल 72 ।

प्र.3. आयु संरचना का क्या महत्व है?
उ.3. (i) आयु संरचना का एक देश के जनांकिकीय तत्व के रूप में बड़ा महत्व है आयु संरचना के आधार पर यह ज्ञात किया जा सकता है कि विभिन्न आयु वर्गो में लोगों का कितना प्रतिशत है।
(ii) जनसंख्या में 0-14 आयु वर्ग की जनसंख्या अधिक है तो आश्रित जनसंख्या का अनुपात अधिक होगा इसके कारण आर्थिक विकास धीमा होगा।
(iii) 15-59 वर्ष के आयु में अधिक जनसंख्या होने पर कार्यशील अथवा अर्जक जनसंख्या अधिक होने की संभावना होती है जो देश के संसाधनों के दोहन करने में सहायक होती है।
(iv) 60 वर्ष के ऊपर के आयु संरचना वर्ग में बढ़ती हुई जनसंख्या से वृद्ध की देखभाल पर अधिक व्यय होने का संकेत मिलता है।
अतः उपरोक्त तथ्य से स्पष्ट है कि जनसंख्या के जनांकिकीय निर्धारक के रूप में आयु संरचना का अध्ययन बहुत महत्वपूर्ण है।

प्र.4. जनसंख्या की वेबसाइट संरचना का क्या अर्थ है? विश्व में पाए जाने वाले व्यवसायिक संरचना के चार प्रमुख वर्गों की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए।
उ.4. व्यवसायिक संरचना: किसी निश्चित आर्थिक कार्य के अंतर्गत लगी सक्रिय जनसंख्या के वितरण को व्यवसायिक कहते हैं।
इसके प्रमुख वर्ग:-
(i) प्राथमिक व्यवसाय के अंतर्गत आंखें टर्न कृषि वानिकी मत्स्य पालन तथा खनन।
(ii) द्वितीय व्यवसाय के अंतर्गत विनिर्माण उद्योग एवं शक्ति उत्पादन।
(iii) रितिक व्यवसाय के अंतर्गत परिवहन संचार बैंकिंग तथा अन्य सेवाएं।
(iv) चतुर्थक व्यवसाय के अंतर्गत अधिक बौद्धिकता व्यवसाय सम्मिलित किए जाते हैं जिनका कार्य चिंतन शोध तथा विचारों का विकास करना है।

प्र.5. संसार के ग्रामीण तथा नगरीय जनसंख्या संगठन का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
उ.5. (i) जनसंख्या का ग्रामीण और नगरीय विभाजन निवास के आधार पर होता है 
(ii) ग्रामीण और नगरीय जीवन आजीविका और सामाजिक दशाओं में एक दूसरे से भिन्न होता है 
(iii) विश्व की अधिकांश जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है
(iv) ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में आयु वर्ग संगठन व्यवसायिक संरचना जनसंख्या घनत्व तथा विकास का स्तर अलग अलग होता है 
(v) नगरीय क्षेत्रों में रोजगार के अधिक संभावनाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से स्त्रियों के प्रवास के परिणाम स्वरूप पश्चिमी यूरोप व कनाडा में नगरीय क्षेत्रों के महिलाओं की अधिकता है इसके विपरीत अफ्रीका और एशिया में नगरीय क्षेत्रों में पुरुष प्रधान प्रवास के कारण पुरुषों की अधिकता है।

प्र.6. साक्षरता दर से क्या अभिप्राय है? संसार के विभिन्न देशों के बीच साक्षरता दर में बड़ी असमानता क्यों है?
उ.6. साक्षरता दर से अभिप्राय 7 वर्ष या उससे अधिक आयु के उन लोगों के प्रतिशत से हैं जो अपने दैनिक जीवन में अपनी समझ के अनुसार कथन को लिख और पढ़ सकने में समर्थ है। साक्षरता दर किसी देश की जनसंख्या का गुणात्मक पहलू है।

साक्षरता दर को प्रभावित करने वाले कारक:-
(i) आर्थिक विकास का स्तर: अल्पविकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों में साक्षरता की निम्न धर तथा उन्नत अर्थव्यवस्था वाले देशों में उच्च साक्षरता दर पाई जाती है।
(ii) नगरीकरण: जिन प्रदेशों में जनसंख्या का अधिकांश भाग नगरों में भी निवास करता है वहां साक्षरता दर ऊंची है जैसे यूरोप के देश। लेकिन जिन देशों में ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत अधिक है वहां साक्षरता दर निम्न है।
(iii) महिलाओं की सामाजिक स्थिति: कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में महिलाओं की स्थिति गौण होती है इसलिए महिला साक्षरता दर निम्न पाई जाती है जबकि औद्योगिक अर्थव्यवस्था वाले देशों में महिलाओं में साक्षरता दर होती है।



एक टिप्पणी भेजें