'तृतीय और चतुर्थ क्रियाकलाप'
MCQ Questions:
प्र.1. तृतीयक क्रियाकलाप किसे कहते है?
उ.1. व्यापार।
प्र.2. निम्नलिखित क्रियाकलापों में से कौन सा एक द्वितीयक सेक्टर का क्रियाकलाप नहीं है?
उ.2. मछली पकड़ना।
प्र.3. कौन सा सेक्टर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सर्वाधिक रोजगार प्रदान करता है?
उ.3. सेवा।
प्र.4. वह कौन से काम हैं जिसमें उच्च परिणाम और स्तर वाले अन्वेषण सम्मिलित होते हैं?
उ.4. चतुर्थ क्रियाकलाप।
प्र.5. कौन सा क्रियाकलाप चतुर्थ सेक्टर से संबंधित है।
उ.5. विश्वविद्यालयी उपाध्यन।
Important Notes:
'सेवा सेक्टर'
(1) तृतीयक क्रियाकलाप: व्यापार, परिवहन, संचार, सेवाएं।
(2) चतुर्थ क्रियाकलाप: सूचना आधारित, अनुसंधान एवं विकास आधारित।
(3) पंचम क्रियाकलाप: विशेषक्ष, नीति निर्धारण, निर्णय कर्ता, परामर्शदाता।
प्र.6. व्यापार केंद्र से आप क्या समझते हैं?
उ.6. व्यापार का अर्थ होता है वस्तुओं का क्रय और विक्रय। यह सारा कार्य कस्बों और नगरों में किया जाता है जिन्हें व्यापारिक केंद्र कहा जाता है।
- ग्रामीण विपणन केंद्र:
(i) यह निकटवर्ती बस्तियों का पोषण करते हैं।
(ii) इन केंद्रों पर सेवाएं विकसित नहीं होती।
(iii) यह केंद्र केवल स्थानीय ग्रामीण आवश्यकता पूरी करते हैं।
- नगरीय विपणन केंद्र:
(i) यह केंद्र विशेष नागरिया सेवाएं प्रदान करते हैं।
(ii) यह केंद्र विनिर्मित वस्तुएं प्रदान करते हैं।
(iii) यह केंद्र व्यवसायिक सेवाएं जैसे:- शिक्षक, वकील, डॉक्टर भी प्रदान करते हैं।
प्र.7. फुटकर व्यापार को परिभाषित कीजिए।
उ.7. इस व्यापार में उपभोक्ता वस्तुओं को प्रत्यक्ष रूप से खरीदता है। इसके अंतर्गत फुटकर, दुकाने, रेडी वाले, स्वचालित विक्री मशीनें, डाक, आदेश आदि आते हैं।
- थोक व्यापार:
(i) थोक व्यापार का गठन बिचौलियों तथा सौदागरों द्वारा मिलकर किया जाता है।
(ii) यह लोग सीधा विनिर्माताओं से बड़े पैमाने पर माल खरीदते हैं और फुटकर व्यापारियों को बेचते हैं।
(iii) यह फुटकर व्यापारियों को उधार भी देते हैं।
प्र.8. पर्यटन क्या है? पर्यटन को प्रभावित करने वाले कारकों को स्पष्ट कीजिए।
उ.8. पर्यटक एक यात्रा है जो व्यापार की बजाय आनंद तथा घूमने फिरने के लिए किया जाता है।
पर्यटक को प्रभावित करने वाले कारक:
1). मांग: आजकल छुट्टियों को लेकर मांग तेजी से बढ़ी है। जीवन में सुधार तथा फुर्सत के समय लोग आराम के लिए छुट्टियों में घूमने जाते हैं।
2). परिवहन: परिवहन सुविधाओं में सुधार के साथ पर्यटन की शुरुआत हुई, बेहतर सड़कों पर कार द्वारा यात्रा आसान होता है।
3). भू दृश्य: क्षेत्र विशेष की मनोहारी भू दृश्य पर्यटन के लिए लोगों को आकर्षित करती हैं।
4). जलवायु: एक ही समय में अलग-अलग क्षेत्रों में जलवायु की विभिनता पर्यटन का प्रमुख कारक है जैसे गर्मी के दिनों में सीट प्रदेशों में जाना सुखकारी होता है।
5). इतिहास एवं कला: प्राचीन काल के इतिहास से संबंधित स्थल एवं पुरातात्विक महत्व के भवन पर्यटकों के लिए आकर्षक स्थल होते हैं।
प्र.9. अंकीय विभाजक क्या है?
उ.9. कोई भी देश कितनी जल्दी से जल्दी अपने नागरिकों को सूचना तथा संचार के लाभ उपलब्ध कराता है इसी को अंकीय विभाजक कहते हैं। विकसित देश इस दिशा में आगे बढ़ गए हैं लेकिन विकासशील देश अभी भी पीछे हैं।
प्र.10. चिकित्सा पर्यटन किसे कहते हैं?
उ.10. जब कोई व्यक्ति चिकित्सा या इलाज के लिए किसी दूसरे देश में जाता है तब उसे चिकित्सा पर्यटन कहते हैं।
- 2005 ईस्वी में संयुक्त राज्य अमेरिका से उपचार के लिए 50,000 रोगी भारत आए।
(ii) संचार के माध्यम: समाचार, पत्र, टीवी, इंटरनेट, मोबाइल फोन इत्यादि।
(iii) दूरसंचार में उन्नत क्रांति हुई है संदेशों के भेजे जाने का समय अब सप्ताहों से मिनटों में घट गया है।
(iv) इंटरनेट ने विश्व संचार में क्रांति ला दी है।
प्र.11. बाह्यस्रोतन क्या है? इसके बढ़ने के क्या कारण थे?
उ.11. बाह्यस्रोतन का अर्थ होता है अपने कार्य को किसी दूसरे देश में स्थापित करना।
बाह्यस्रोतन बढ़ने के कारण: (i) कुछ देशों में श्रमिक सस्ते हैं।
(ii) इंटरनेट के द्वारा कोई भी कार्य कंपनी दूसरे देशों में करवा सकती है।
(iii) वैश्वीकरण के कारण ही इसे बढ़ावा मिला है।
प्र.12. श्रृंखला भंडार क्या है?
उ.12. एक भंडार चलाने के अनुभवों को अन्य भंडार पर लागू करके अनेक जगह अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान चलाना श्रृंखला भंडार है।
प्र.13. पंचम क्रियाकलाप को उदाहरण सहित समझाइए?
उ.13. इसके अंतर्गत वे क्रियाकलाप आते हैं जिससे कर्मी उच्चतम स्तर के निर्णय लेते हैं व नीतियों का निर्माण करते हैं जैसे वित्त एवं विधि परामर्शदाता।
प्र.14. चतुर्थक सेवाओं को उदाहरण सहित समझाइए।
उ.14. चतुर्थक सेवाओं के अंतर्गत कर्मचारियों के विशिष्ट ज्ञान का उपयोग किया जाता है दूसरे शब्दों में यह ज्ञानोन्मुख सेक्टर है।
- प्राथमिक एवं द्वितीयक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चतुर्थ सेक्टर की तरफ सेवाओं का प्रतिस्थापन हुआ है। इस सेवा में वृद्धि अर्थव्यवस्था से विकसित होने का प्रतीक है।
- इन सेवाओं के अंतर्गत सूचना का संग्रहण उसका वितरण, अनुसंधान एवं विकास विभिन्न प्रभागो में परामर्शदाता आदि आते हैं।
प्र.15. परिवहन सेवाएं किस तरह तृत्यक क्रियाकलापों की वृद्धि में सहायक है?
उ.15. (i) परिवहन किसी व्यक्ति या वस्तु का एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाना, ले जाना परिवहन है। परिवहन पर ही आधुनिक समय में सभी आर्थिक गतिविधियां निर्भर करती है।
(ii) परिवहन एक सेवा के रूप में बहुत अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है ड्राइवर, कंडक्टर, सामान लादना, उतारने वाले, टिकट आदि इस तरह सभी प्रकार की परिवहन सेवाओं में भारी संख्या में लगे हैं।
(iii) परिवहन के कारण पर्यटन में आशातीत बढ़ोतरी हुई है।
(iv) परिवहन की सुविधा के कारण औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आती है और लोग इन सेवाओं मैं कार्य करते हैं।