'परिवहन एवं संचार'
प्र.1. कौन सा जल मार्ग भारत तथा यूरोप के बीच की दूरी को कम करता है?
उ.1. स्वेज नहर मार्ग।
प्र.2. चैनल टनल किन दो स्थानों को जोड़ता है?
उ.2. पेरिस को लंदन से।
प्र.3. किस देश में रेल मार्ग के जाल का विशालतम तंत्र पाया जाता है?
उ.3. संयुक्त राज्य अमेरिका। यह विश्व के कुल रेल मार्गों का लगभग 40% है।
प्र.4. विश्व की सबसे लंबी पाइपलाइन का नाम बताइए तथा यह किन क्षेत्रों को जोड़ती है?
उ.4. बिग इंच पाइप लाइन विश्व की सबसे लंबी पाइपलाइन है यह मेक्सिको की खाड़ी के तेल के उपयोग को संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी पूर्वी राज्यों को जोड़ता है।
- प्रथम सार्वजनिक रेलमार्ग 1825 में उतरे इंग्लैंड के स्टोकटन और डार्लिंगटन स्थानों के मध्य प्रारंभ हुआ।
प्र.5. परिवहन क्या है? परिवहन विधाएं कौन कौन सी है?
उ.5. व्यक्ति या वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की सेवा सुविधा को परिवहन कहा जाता है।
परिवहन की विधाएं: स्थल परिवहन, जल परिवहन, वायु परिवहन, पाइपलाइन परिवहन।
'सड़क परिवहन'
- अधिकांश वस्तुओं का संचालन स्थल द्वारा ही होता है इसलिए सड़क परिवहन काफी महत्वपूर्ण है।
- छोटी दूरियों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभदायक होता है।
- सड़कों द्वारा माल परिवहन महत्वपूर्ण होता जा रहा है क्योंकि सड़क परिवहन से घर-घर तक वस्तुओं को पहुंचाया जा सकता है।
- इसका एक लाभ यह भी है कि 25 सर के निर्माण की दृष्टि से सरल होती है।
- सर के किसी भी देश के व्यापार एवं वाणिज्य को विकसित नहीं करने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
- विश्व की कुल मोटर वाहन चलाने योग्य सड़कों की लंबाई मात्र डेढ़ 16 किलोमीटर है जिसका 33% भाग उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है।
'सड़क परिवहन की हानियां'
- सड़क परिवहन की एक कमी यह है कि सड़क परिवहन सभी ऋतु में प्रभावी और प्रयोग योग्य नहीं होती।
- खासकर वर्षा ऋतु में सड़कों पर मोटर वाहन चला पाना काफी मुश्किल हो जाता है सड़कों पर इतना पानी भर जाता है कि ना तो कहीं जा पाते हैं ना ही आप आते हैं।
- यहां तक कि पक्की सड़क भी अत्यधिक वर्षा एवं वार्ड के समय गंभीर रूप से प्रभावित होती है।
- सड़कों के निर्माण और रखरखाव पर भी भारी खर्च आता है।
महामार्ग: (i) महामार्ग दूर-दूर के स्थानों को जोड़ने वाली पक्की सड़कें होती है इनका निर्माण बहुत अच्छे से किया जाता है ताकि आवागमन में कोई दिक्कत ना हो।
(ii) विकसित देशों में प्रत्येक महामार्ग नगर से जुड़े हुए हैं।
'सड़क परिवहन का विशाल वितरण'
अमेरिका: (i) अमेरिका में महामार्गो का घनत्व उच्च हैं जो लोग लगभग 0.5 प्रति वर्ग किलोमीटर है।
(ii) प्रत्येक इस्थान महामार्ग से 20 किलोमीटर की दूरी पर है।
(iii) उत्तर में कनाडा के नगर दक्षिण में मेक्सिको के नगरों से जुड़े हैं।
यूरोप: (i) यूरोप में महानगरों का विशाल जाल पाया जाता है।
(ii) यूरोप में वाहनों की संख्या काफी अधिक है।
(iii) परंतु यूरोप में महामार्ग की रेल मार्ग एवं जल मार्ग से प्रतिद्वंदिता हैं।
भारत: (i) भारत में अनेक महामार्ग पाए जाते हैं जो कि नगरों को प्रमुख नगरों से जोड़ते हैं।
(ii) NH-7 देश का सबसे लंबा राष्ट्रीय महामार्ग है जो वाराणसी को कन्याकुमारी से जोड़ता है।
(iii) यह प्रमुख महानगरों नई दिल्ली मुंबई बेंगलुरु चेन्नई कोलकाता तथा हैदराबाद को जोड़ती है।
रूस: (i) रूस में युवराज के पश्चिम में स्थित औद्योगिक प्रदेश में महामार्ग के अत्यधिक सघन जाल का विकास हुआ है जिसकी दूरी मॉस्को तक है।
(ii) महत्वपूर्ण मॉस्को- ब्लाडीबोस्टक महामार्ग पूर्ण स्थित प्रदेश की सेवा करता है।
(iii) अत्यधिक विस्तृत भौगोलिक क्षेत्रफल के कारण रूस में महामार्ग इतने महत्वपूर्ण नहीं है जितने रेल मार्ग।
चीन: (i) चीन में महामार्ग प्रमुख नगरों को जोड़ते हुए देश में क्रिस क्रॉस करते हैं।
(ii) यह शांसो, संघाई, ग्वांगजाओ एवं बीजिंग उत्तर को परस्पर जोड़ती है।
(iii) एक नवीन महामार्ग तिब्बती क्षेत्र में चेगडू को ल्हासा से जोड़ता है।
अफ्रीका: (i) अफ्रीका में एक महामार्ग उत्तर में स्थित अल्जीयर्स को गुयान के को कोनाक्री से जोड़ता है।
(ii) इसी प्रकार कैरो, कैपटाउन से जुड़ा हुआ है।
'रेल मार्ग'
पार - साइबेरियन रेल मार्ग:
- यार उसका प्रमुख रेल मार्ग है।
- पश्चिम सेंट पीटर्स वर्ग से लेकर ब्लडी बूस्टर तक है और इसकी लंबाई 9,322 किलोमीटर है।
- एशिया का सबसे महत्वपूर्ण रेलमार्ग है।
- विश्व का सबसे लंबा दोहरे पथ वाला विद्युतीकृत रेलमार्ग है।
- यह एशिया के प्रदेशों को पश्चिम के यूरोपीय बाजारों से जोड़ता है।
- यह रेलमार्ग यूराल पर्वत और येनिसी नदी से होकर गुजरता है।
पार - कैनेडियन रेलमार्ग:
- यह रेलमार्ग कनाडा में है जिसकी लंबाई 7050 किलोमीटर है।
- यह पूर्व में हेलीफैक्स से लेकर बैंकुंवर तक है इसका निर्माण 1886 में किया गया।
- इस रेल मार्ग का निर्माण एक संधि के तहत किया गया था, पश्चिमी तट पर ब्रिटिश कोलंबिया को राज्यों के संघ में शामिल करने के उद्देश्य से इसका निर्माण किया गया।
- इस रेल लाइन को कनाडा की आर्थिक धमनी भी कहा जाता है।
- यह रेल मार्ग क्यूबेक मोंट्रियल औद्योगिक प्रदेश को पेयरी प्रदेश की गेहूं, मेखला और उत्तर में शंकुधारी वन प्रदेश से जोड़ने की वजह से और भी महत्वपूर्ण हो गया है।
जल परिवहन:
- जल परिवहन का पहला लाभ यह है कि यह परिवहन के अन्य साधनों की तुलना में एक सस्ता साधन है।
- जल परिवहन में सभी दिशाओं में मरने वाले मार्ग होते हैं इन मार्गो की रखरखाव के लिए खर्चा भी नहीं होता।
- लंबी दूरी की यात्रा के लिए जल परिवहन सबसे सस्ता साधन माना जाता है अथवा वायु परिवहन तो काफी महंगा होता है।
- जल परिवहन में काफी उन्नत सेवाएं होती है जैसे प्रशीतक कोष्ठक और कंटेनर आदि।
प्र.6. परिवहन जाल क्या है?
उ.6. अनेक स्थान जिन्हें परस्पर मार्गों की श्रेणियों द्वारा जोर का एक नए परिवहन प्रारूप का निर्माण किया जाता है उसे परिवहन तंत्र (जाल) कहते हैं।
प्र.7. सीमावर्ती सर के क्या है? इसका क्या महत्व है? (बोर्ड परीक्षा 2013)।
उ.7. अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के सहारे बनाई गई सड़कों को सीमावर्ती सड़के कहा जाता है।
सीमावर्ती सड़कों का महत्व: (i) यह दूर क्षेत्रों में रहने वाले प्रमुख नगरों को जोड़ने तथा प्रतिरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
(ii) सभी देशों में सैन्य शिविरों तक वस्तुओं को पहुंचाने के लिए यह सड़के बनाई जाती है।
प्र.8. किस देश में विश्व का सघनतम रेल तंत्र पाया जाता है?
उ.8. यूरोप में (4,40000 किलोमीटर लंबी रेल मार्ग)।
प्र.9. दक्षिण अमेरिका के किन दो प्रदेशों में सघनतम रेलमार्ग है?
उ.9. अर्जेंटीना के पंपास क्षेत्र, ब्राजील के कॉफी उत्पादक क्षेत्र।
प्र.10. सड़क परिवहन रेल परिवहन की अपेक्षा आर्थिक दृष्टि से आर्थिक लाभदायक है क्यों?
उ.10. सड़क परिवहन रेल परिवहन की अपेक्षा अधिक लाभकारी है क्योंकि इसके द्वारा घर-घर तक वस्तुओं को पहुंचाया जा सकता है। छोटी-छोटी दूरियों को तय करने के लिए सड़के ही महत्वपूर्ण होती है। पहाड़ व पर्वतीय भागों में रेल पटरियों की अपेक्षा सड़के बनाना अधिक आसान होता है।
प्र.11. राइन नदी जलमार्ग विश्व का अत्यधिक प्रयोग में लाए जाने वाला जलमार्ग क्यों है? (बोर्ड परीक्षा 2013)।
उ.11. (i) यह संपन्न कोयला खनन क्षेत्रों से गुजरता हुआ परिवहन सुविधा प्रदान करता है
(ii) समुद्री जलयान तथा आंतरिक मालवाहक पोत वस्तुओं एवं सामग्रियों को आदान प्रदान करता है।
(iii) यह संपन्न औद्योगिक प्रदेश है तथा सभी औद्योगिक वस्तुओं का आदान प्रदान इसी जलमार्ग से होता है।
(iv) यह जलमार्ग स्विट्जरलैंड, जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम तथा नीदरलैंड के औद्योगिक क्षेत्रों को उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग से जोड़ता है।
प्र.12. सड़क घनत्व शब्द की परिभाषा दीजिए। सर्वाधिक सड़क घनत्व किस महाद्वीप में है?
उ.12. सड़क घनत्व का अर्थ है प्रति 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सड़क की लंबाई। सर्वाधिक सड़क घनत्व उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में है यह 60 लाख किलोमीटर लंबा महामार्ग है।
प्र.13. सड़कों पर संकुलन क्यों हो जाता है? परिवहन संकुलन की समस्याओं के समाधान के उपाय स्पष्ट कीजिए।
उ.13. जब सड़क तंत्र यातायात की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित नहीं हो पाते तो सड़क पर संकुलन बढ़ जाता है।
संकुलन की समस्या के समाधान के उपाय:-
(i) सार्वजनिक बस सेवाओं के सुधार परिवहन के द्रुत मार्ग।
(ii) सड़कों को चौड़ा करना।
(iii) पुलों, फ्लाईओवर तथा दोहरे वाहन मार्गों का निर्माण करके।
(iv) उच्चतर पार्किंग शुल्क।
(v) सामूहिक शीघ्र संचालन (एम.आर. टी)।
- कील नहर पूर्व में बाल्टिक सागर तथा पश्चिम में उत्तर सागर को जोड़ती है इसका निर्माण डेनमार्क द्वारा किया गया है।
प्र.14. पर्वतों, मरुस्थल तथा बाढ़ संभावित प्रदेशों में स्थल परिवहन की क्या क्या समस्या है?
उ.14. (i) पर्वतीय भागों में सड़क परिवहन विकसित करना कठिन तथा खर्चीला कार्य है तथा इन भागों को पार करने के लिए सड़क परिवहन का उपयोग नहीं किया जा सकता।
(ii) मरुस्थल भागों में बालू मिट्टी के स्थानांतरण के कारण सड़क परिवहन बाधित होता है।
(iii) बाढ़ संभावित प्रदेशों में बाढ़ के समय में सड़क मार्ग तथा रेल मार्ग बाढ़ के पानी के साथ बह जाते हैं।
प्र.15. संसार के आधुनिक महामार्ग की कोई चार विशेषताएं बताइए।
उ.15. (i) महामार्ग की चौड़ाई अधिक होती है। ये सड़के 60 मीटर तक चौड़ी होती है।
(ii) महामार्ग पर कोई गति अवरोधक नहीं होते हैं।
(iii) इन सड़कों पर चौराहे तथा लालबत्ती नहीं होती हैं।
(iv) इन पर वाहन तीव्र गति से कई लेन में दौड़ती हैं।
प्र.16. पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग क्या हैं?
उ.16. पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग पूरे महाद्वीप से गुजरते हुए दोनों किनारों को जोड़ते हैं। जैसे पार कैनिडियन और पार - साइबेरियन रेलमार्ग।
प्र.17. पनामा नहर की पांच प्रमुख विशेषताएं क्या हैं?
उ.17. (i) यह नहर पूर्व में अटलांटिक महासागर को पश्चिम प्रशांत महासागर से जोड़ती हैं।
(ii) इसका निर्माण पनामा जलडमरूमध्य के आर-पार किया गया हैं। यह नहर 72 किलोमीटर लंबी हैं।
(iii) इस नहर में कुल छः जलबंधक तंत्र हैं।
(iv) इस नहर के द्वारा समुंद्री मार्ग से न्यूयार्क व सेन फ्रेसिस्को के मध्य लगभग 13,000 किलोमीटर की दूरी कम हो गई।
(v) इस नहर से पूर्वी एवम दक्षिणी - पूर्वी एशिया तथा मध्य संयुक्त राज्य अमेरिका की दूरी कम हो गई हैं।
प्र.18. स्वेज नहर की विशेषताएं बताइए।
उ.18. (i) इस नहर का निर्माण 1869 में मिस्र में हुआ और यह नहर भूमध्यसागर को लालसागर से जोड़ती हैं।
(ii) यह लगभग 180 किलोमीटर लंबी तथा 11 से 15 मीटर गहरी हैं।
(iii) इस नहर के द्वारा यूरोप तथा दक्षिण एशिया व आस्ट्रेलिया के मध्य की दूरी कम हुई हैं।
(iv) इस नहर में प्रतिदिन 100 जलयान आवागमन करते हैं।
(v) नील नदी से नौगम्य ताजा पानी की नहर भी स्वेज से मिलती हैं।
प्र.19. पाइपलाइन परिवहन के लाभों का उल्लेख कीजिए।
उ.19. (i) पाइपलाइन को कठिन उबर खाबर भूभागों तथा पानी के नीचे भी बिछाया जा सकता हैं।
(ii) इसके संचालन एवम रखरखाव का खर्चा अपेक्षाकृत कम हैं।
(iii) यह जलीय तथा गैसीय पदार्थो के परिवहन का तीव्र सस्ता सक्षम तथा पर्यावरण हितैषी साधन हैं।
(iv) पाइपलाइन परिवहन में ईंधन की बचत होती हैं तथा मौसमी संबंधी दशाओं का प्रभाव नहीं पड़ता हैं।
(v) इस परिवहन से इस साधन के द्वारा पदार्थो की निरंतरता बनी रही हैं।
प्र.20. स्थलीय जलमार्ग के तीन लाभ लिखिए।
उ.20. (i) यातायात के सभी साधनों से जलमार्ग सस्ते तथा सुगम होते हैं। भारी सस्ती तथा अधिक स्थान घेरने वाली वस्तुएं जैसे: कोयला, लोहा, लकड़ी आदि को ढोने का सबसे सस्ता साधन हैं।
(ii) रेल एवम सड़क यातायात की भांति जल यातायात में विशेष मार्ग बनाने की आवश्कता नहीं लगती।
(iii) घने वनों में नदियां ही परिवहन का एक मात्र साधन हैं।
प्र.21. वायु परिवहन के तीन दोष कौन कौन से हैं?
उ.21. (i) यह सबसे महंगा साधन हैं। अतः इसका लाभ केवल धनी ही उठा पाते हैं।
(ii) खराब मौसम में वायु सेवा उपलब्ध नहीं होती।
(iii) वायुयान की दुर्घटना एवम अपहरण की समस्याएं कई बार भयंकर रूप धारण कर लेती हैं।
प्र.22. पाइपलाइन के दोष कौन कौन से हैं?
U.22. (i) पाइपलाइन में कोई लोच नहीं होती।
(ii) इसमें रिसाव का पता लगाना काफी बड़ी समस्या हैं।
(iii) कहीं पर पाइप फट जाने पर इसकी मरम्मत कराना कठिन होता हैं।
(iv) एक बार बनने के बाद न तो इसकी क्षमता को बढ़ाया जा सकता न ही घटाया जा सकता हैं।
(v) कई क्षेत्रों में इसकी सुरक्षा की व्यवस्था करना कठिन होता हैं।
प्र.23. उपग्रह संचार सेवा का उपयोग क्या हैं?
उ.23. उपग्रह संचार सेवा का प्रयोग टेलीफोन, टेलीविजन, इंटरनेट के अतिरिक्त मौसम के बारे में जानकारी प्राप्त करने में तथा साधनों की जानकारी हेतु किया जाता हैं।
प्र.24. विकसित व विकाशील देशों में सड़कों की गुणवत्ता में अंतर क्यों पाया जाता हैं?
उ.24. आर्थिक विकास का स्तर: (i) विकसित देशों में उच्च विकास होने के कारण विकाशील देशों की अपेक्षा अच्छी गुणवत्ता वाली सड़के पायी जाती हैं।
(ii) विकसित देश, सड़क निर्माण व रखरखाव पर भरी खर्च करते हैं क्योंकि उन्ही की गुणवत्ता पर उनका व्यापार निर्भर होता हैं।
उच्च तकनीक वाले परिवहन के साधन:- विकसित राष्ट्रों में परिवहन के साधनों की तकनीक बहुत उच्च होती हैं जिसके लिए अच्छी गुणवत्ता वाली सड़कों का निर्माण जरूरी हो जाती हैं।
(iii) भूभाग की प्रकृति: मैदानी भागों में पहाड़ी भागों की अपेक्षा सड़के बनाना, व उनका रखरखाव करना अधिक आसान होता हैं। इसलिए भू भाग की प्रकृति भी सड़कों की गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं।
संचार के महत्व:- (i) संचार संदेश तथा विचार एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाए जाते हैं।
(ii) शुरू में संचार का काम मनुष्य, पशु तथा परिवहन के विभिन्न साधनों द्वारा होता है।
(iii) रेडियो टेलीविजन फैक्स तथा इंटरनेट के विकास ने संचार को और भी आसान बना दिया है।
(iv) आज इंटरनेट पर सबसे बड़े विद्युतीय जाल के रूप में 100 से अधिक देशों को जोड़ता है।
(v) संचार में आधुनिक विकास जैसे मोबाइल, टेलीफोन तथा सेटेलाइट इत्यादि संचार के महत्वपूर्ण साधन है।