'मलिक मोहम्मद जायसी का संक्षिप्त जीवन परिचय हिन्दी में'
मलिक मोहम्मद जायसी का जन्म :– सन् 1492 में उत्तर प्रदेश के अमेठी में जायस के निकट मलिक मोहम्मद जायसी का जन्म हुआ था। जायस स्थान के कारण ही वे जायसी कहलाएं।
उपलब्धियां :– उन्हें उस जमाने का सिद्ध और पहुंचा हुआ फकीर माना जाता था। उन्होंने अपने काव्यों में सय्यद असरफ और शेख बुरहान का अपने गुरुओं के रूप में उल्लेख किया।
मलिक मोहम्मद जायसी के काव्य विशेषताएं :–
- काव्य में फारसी की मनसवी शैली का प्रयोग
- काव्य रचना के लिए दोहा–चौपाई की शैली का उपयोग
- ठेठ अवधि भाषा का उपयोग
- कविता का आधार लोग जीवन का व्यापक अनुभव
- जायसी के काव्य में उपमा, रूपक, लोकोक्तिया, मुहावरे और काव्य भाषा पर लोग संस्कृति का प्रभाव
जायसी के काव्य–कृतियां :– पद्मावत, अखरावट और आखिरी कलाम जायसी की प्रमुख काव्य–कृतियां है, पद्मावत उनकी प्रसिद्धि का प्रमुख आधार है।
पद्मावत : जायसी सूफी प्रेममार्गी शाखा के सर्वश्रेष्ठ कवि माने जाते है और उनका पद्मावत प्रेमाख्यान परंपरा का सर्वश्रेष्ठ प्रबंधकाव्य है। भारतीय लोक कथा पर आधारित इस प्रबंधकाव्य में सिंहल देस की राजकुमारी पदमावती और चित्ततौर के राजा रत्नसेन की प्रेम की कथा है जायसी ने इसमें लौकिक कथा का वर्णन इस प्रकार किया है की अलौकिक प्रोक्ष सत्ता का आभास होने लगता हैं। यह लोग धर्मी स्वरूप मानव मात्र के लिए प्रेरणादायी हैं।