Best UPSC Coaching For Preparing For UPSC CSAT Exam. Visit this page

(पादपों में पोषण) Class 7th Science Notes Chapter 01 in Hindi | Education Flare

(पादपों में पोषण) Class 7th Science Notes Chapter 01 in Hindi | Education Flare,भोजन के उपरोक्त घटक हमारे शरीर के लिए आवश्यक है अतः इन्हें पोषक कहते ह

"Class 7th Science Notes Chapter 01"

Class 7th Science Notes

'पादपों में पोषण'

Class 7th Science Notes 

भोजन के घटक

  1. पोषक पदार्थ
  2. जल
  3. खाद रेशे

पोषक

  • भोजन के उपरोक्त घटक हमारे शरीर के लिए आवश्यक है अतः इन्हें पोषक कहते हैं। 
जैसे -
  1. कार्बोहाइड्रेट
  2. वसा
  3. प्रोटीन 
  4. खनिज लवण 
  5. विटामिन

पोषक पदार्थों के कार्य

  1. कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करना
  2. वृद्धि के लिए शरीर को पोषक तत्व प्रदान करना
  3. शरीर की मरम्मत करना
  4. हमें स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न रोगों से बचाव करना

पोषण

  • सजीवों द्वारा भोजन ग्रहण करने एवं इसके उपयोग की विधि को पोषण कहते हैं। 

स्वपोषण

  • पोषण की वह विधि जिसमें जीव अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं स्वपोषण कहलाते हैं, अतः हरे पदपो को स्वपोषी कहते हैं। 

विषमपोषी

  • जंतु अधिकतर पादपों द्वारा संश्लेषित भोजन तथा अन्य जंतुओं से अपना पोषण प्राप्त करते हैं अतः इन्हें विषमपोषी कहते हैं। 

क्या आप जानते हैं कि पौधे अपना भोजन कैसे बनाते हैं? 

पौधे अपना भोजन प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा स्वयं बनाते हैं। 
प्रकाश = रोशनी
संश्लेषण = निर्माण करना

पौधे को प्रकाश संश्लेषण के लिए क्या करना चाहिए?

  • सूर्य का प्रकाश {सूर्य द्वारा}
  • जल (H2O){मृदा द्वारा}
  • कार्बन डाइऑक्साइड (CO2){वायु द्वारा}
  • पौधे म प्रकाश संश्लेषण पत्तियों में होता है। 

रंध्र

  • पत्तियों की सतह पर छोटे छोटे क्षेत्र होते हैं जिन्हें रंध्र कहते हैं जिनमें से होकर पौधे में कार्बन डाइऑक्साइड प्रवेश करती है।

क्लोरोप्लास्ट

  • पादप कोशिकाओं में सूक्ष्म संरचनाएं होती है जिन्हें क्लोरोप्लास्ट कहते हैं इसमें क्लोरोफिल होता है। 

पौधे के प्रकाश संश्लेषण को समीकरण द्वारा समझाइए

कार्बन डाइऑक्साइड (CO2)  + जल (H2O+ सूर्य का प्रकाश क्लोरोफिल → ग्लूकोज़ (C6H12O6+ ऑक्सीजन (O2)
  • ऑक्सीजन रंध्र द्वारा पत्ती से बाहर निकलती है। 
  • ग्लूकोज पौधे को पोषण देता है। 
  • आवश्यकता से अधिक गुलकोज पौधे में स्टार्च के रूप में इकट्ठा हो जाता है। 

प्रकाश संश्लेषण

  • हरे पौधे क्लोरोप्लास्ट की उपस्थिति में सौर ऊर्जा का उपयोग करके कार्बन डाइऑक्साइड एवं जल द्वारा अपना भोजन (ग्लूकोज और ऑक्सीजन) बनाते हैं यह क्रिया प्रकाश संश्लेषण कहलाती है। 

परपोषी और परजीवी

  • अमरबेल जैसे खुद पौधे जिसमें क्लोरोफिल नहीं होता है अपना भोजन उत्पादक से प्राप्त करते हैं जिस पर यह आरोहित होते हैं वह पादप परपोषी चलाता है हमारे जैसे पदक पर खुशी को अमूल्य पुस्तकों से वंचित करते हैं अतः इन्हें परजीवी कहते है। 

कीटभक्षी पौधे

  • कुछ ऐसे पौधे भी होते हैं जो कीटों को पकड़कर उन्हें खा जाते हैं ऐसा हुए नाइट्रोजन की कमी पूरी करने के लिए करते है।
  • उदाहरण - विनस फ्लाईट्रैप, घटपर्नि पादप, सन्ड्यु

मृतजीवी पोषण

  • पोषण की प्रणाली जिसमें जीव किसी मृत एवं विघटित जैविक पदार्थ से अपना भोजन प्राप्त करते हैं मृतजीवी पोषण कहलाते हैं। 
  • उदाहरण - मशरूम, कवक 

सहजीवी संबंध

  • कुछ जीव एक-दूसरे के साथ रहते हैं तथा अपना आवास एवं पोषक तत्व एक-दूसरे के साथ बांटते हैं इसे सहजीवी संबंध कहते हैं। 
  • उदाहरण - लाइकेन (शैवाल + कवक) 
शैवाल 
  • क्लोरोफिल (भोजन का निर्माण) 
कवक 
  • पोषक पदार्थ 
  • जल
  • सुरक्षा

रसायनिक नाम

  • कार्बन डाइऑक्साइड → CO2
  • जल → H2O
  • ग्लूकोज़ → C6H12O6
  • ऑक्सीजन O2

एक टिप्पणी भेजें