
'ब्रजमोहन व्यास जी का जीवन परिचय'
जन्म: ब्रजमोहन व्यास जी का जन्म सन् 1886 में इलाहाबाद में हुआ था।
मृत्यु: ब्रजमोहन व्यास जी का 23 मार्च 1963 को इलाहाबाद में ही मृत्यु हो गई।
- गंगानाथ झा और बालकृष्ण भट्ट से उन्होंने संस्कृत का ज्ञान प्राप्त किया।
व्यास जी की उपलब्धियां: (i) व्यास जी सन् 1921 से 1943 तक इलाहाबाद नगरपालिका के कार्यपालक अधिकारी रहे।
(ii) सन् 1944 से 1951 के लीडर समाचार पत्र समूह के जनरल मैनेजर रहे।
व्यास जी की प्रमुख कृतियां:
- जानकी हरण (कुमारदास कृत) का अनुवाद।
- बालकृष्ण भट्ट (जीवनी)।
- महामना मदन मोहन मालवीय (जीवनी)।
- मेरा कच्चा चिट्ठा उनकी आत्मकथा है।
व्यास जी की देन: व्यास जी की सबसे बड़ी देन इलाहाबाद का विशाल और प्रसिद्ध संग्रहालय है जिसमें दौ हजार पाषाण मूर्तियां, 5-6 हजार मृणमूर्तियां, कनिष्क के राज्यकाल की प्राचीनतम बौद्ध मूर्ति, सैकड़ों रंगीन चित्रों का संग्रह आदि शामिल है।