रामविलास शर्मा जी का जीवन परिचय
जन्म: रामविलास शर्मा जी का जन्म सन् 1912 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के ऊंचगांव-सानी गांव में हुआ था। इनकी मृत्यु सन् 2000 में दिल्ली में हुई।
शिक्षा: रामविलास शर्मा जी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में M.A. तथा Phd की उपाधि प्राप्त की।
उपलब्धियां: रामविलास शर्मा जी को अनेक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। निराला की साहित्य साधना पुस्तक पर उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ। अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों में सोवियत भूमि नेहरू पुरस्कार उत्तर प्रदेश सरकार का भारत भारती पुरस्कार व्यास सम्मान और हिंदी अकादमी दिल्ली का शलाका सम्मान उल्लेखनीय है।
उल्लेखनीय कृतियां: भारतेंदु और उनका युग, महावीर प्रसाद द्विवेदी और हिंदी नवजागरण, प्रेमचंद्र और उनका युग, निराला की साहित्य साधना (तीन खंड), भारत के प्राचीन भाषा, परिवार और हिंदी (तीन खंड), भाषा और समाज, भारत में अंग्रेजी राज और मार्क्सवाद, इतिहास दर्शन, भारतीय संस्कृति और हिंदी प्रदेश आदि।
रचनाओं की विशेषताएं: उनके निबंधों में विचार और भाषा के स्तर पर एक रचनाकार की जीवंतता और सहृदयता मिलती है।
स्पष्ट कथन, विचार की गंभीरता और भाषा की सहजता उनकी निबंध शैली की प्रमुख विशेषताएं हैं।
रामविलास शर्मा जी का इतिहास: रामविलास शर्मा ने आधुनिक हिंदी साहित्य का विवेचन और मूल्यांकन करते हुए हिंदी की प्रगतिशील आलोचना का मार्गदर्शन किया अपने जीवन के आखिरी दिनों में वे भारतीय समाज संस्कृत और इतिहास की समस्याओं पर गंभीर चिंतन किया।