Tense - 12 Basic Rules and Chart
Tense - Hello friends welcome to education flare website. आज हम Tense को जानेंगे जिसे हिंदी में काल कहा जाता हैं। Basically Tense अंग्रेजी भाषा को समझने का एक माध्यम हैं जिसे तीन प्रकार में बांटा गया हैं। (i) Present tense, (ii) Past tense, (iii) Future tense। इन तीनों tense को समझने व बनाने के लिए चार-चार नियम बनाए गए हैं जिसे हम नीचे विस्तार से जानेंगे।
1. Present Tense
Present tense जिसे हिंदी में वर्तमान काल कहते हैं। इस काल में वर्तमान में हो रहे कार्य, हो चुका हैं, लंबे समय से हो रहा कार्य व वर्तमान में की जा रही वार्तालाप आते हैं। Present tense का उपयोग उन सभी कार्य के लिए किया जाता हैं जो वर्तमान समय में हो रहा हैं या हो चुका हैं।
Present tense की पहचान: जिस वाक्य के अंत में "हैं" शब्द आए तो वो present tense का वाक्य होता हैं। जैसे:-
- मैं किताब पढ़ता हूं। (I read a book)। (Present Indefinite tense)
- राहुल खेल रहा हैं। (Rahul is playing)। (Present Continuous tense)
- कन्हैया काम कर चुका हैं। (Kanhaiya has worked)। (Present perfect tense)
- साहिल एक घंटे से मोबाइल चला रहा हैं। (Sahil has been operating his mobile since an hour)। (Present perfect continuous tense)
Present tense को समझने व बनने के लिए चार भागों में विभाजित किया गया हैं। जिसका उदाहरण ऊपर दिए गए हैं।
1. Present Indefinite tense
2. Present Continuous tense
3. Present perfect tense
4. Present perfect continuous tense
1. Present Indefinite tense (सामान्य वर्तमान काल)
जिस वाक्य के अंत में ता है, ती है, ते है आए तो वह present indefinite tense के वाक्य कहलाते हैं। जैसे:
- मैं पढ़ता हूं। (I read.)
- राम स्कूल जाता हैं। (Ram goes to school.)
- मोहन खेलता हैं। (Mohan plays.)
- सीता गाना गाती हैं। (Sita sings a song)
Present indefinite tense Rules:
First/second person के लिए:
Subject+verb+object+other word.
Third person (He/she/it व Ram नाम के साथ)
Subject+verb+e/es+object+other word.
जिस तरह present tense को समझने के लिए चार भागों में विभाजित किया गया हैं उसी प्रकार present indefinite tense को अच्छे से समझने के लिए चार भागों में बांटा गया हैं।
i) Affirmative sentence
ii) Negative sentence
iii) Interrogative sentence
iv) Negative Interrogative sentence
i) Affirmative sentence सकारात्मक वाक्य को कहते हैं। हमने ऊपर जितने भी वाक्य बनाए हैं वह सभी सकारात्मक वाक्य हैं। मतलब Affirmative sentence हैं।
ii) Negative sentence नकारात्मक वाक्य को कहते हैं। जिस वाक्य में "नहीं" शब्द का इस्तेमाल किया जाता हैं वह Negative sentence होते हैं। जैसे:
राम स्कूल नहीं जाता हैं। (Ram does not go to school.)
Present indefinite tense negative sentence rule:
Subject+do/does+not+verb¹+object+other word.
First/second person के साथ do का प्रयोग व third person के साथ does का प्रयोग किया जाता हैं।
iii) Interrogative sentence प्रश्नवाचक वाक्य को कहते हैं। जिस वाक्य में प्रश्नवाचक चिन्ह का इस्तेमाल किया जाता हैं उसे Interrogative sentence कहते हैं। जैसे: तुम पढ़ाई क्यों करते हो? (Why do you study?)
Present indefinite tense interrogative sentence rule:
Do/does+subject+verb¹+object+other word.
iv) Negative Interrogative sentence नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य को कहते हैं। जिस वाक्य में नकारात्मक शब्द व प्रश्नवाचक शब्द दोनों का इस्तेमाल एक साथ किया जाता हैं उसे Negative Interrogative sentence कहते हैं। जैसे:
राम स्कूल क्यों नहीं जाता हैं? (Why does Ram not go to school.)
Present indefinite tense Negative interrogative sentence rule:
Do/Does+Sub+not+V¹+object+other word.
2. Present Continuous Tense
जिस वाक्य के अंत में रहा है, रही है, रहें है आए तो वह present continuous tense के वाक्य कहलाते हैं। इन वाक्य में हो रहे काम का बोध होता हैं। जैसे:
- मैं खेल रहा हूं। (I am playing.)
- सीता गा रही हैं। (Sita is singing.)
- तुम नाच रहें हो। (You are dancing.)
(i) Present continuous tense rule:
Subject+is/are/am (helping verb)+(verb¹+ing)+object+other word.
(ii) Present continuous tense negative sentence rule:
Sub+HV+not+(V¹+ing)+Obj.
- मोहन स्कूल नहीं जा रहा हैं। (Mohan is not going to school.)
(iii) Present continuous tense Interrogative sentence rule:
HV+Sub+(V¹+ing)+Obj.
- क्या राहुल पढ़ रहा हैं? (Is Rahul studying?)
- राहुल क्या पढ़ रहा हैं? (What is Rahul reading?)
(iv) Present continuous tense Negative Interrogative sentence rule:
HV+Sub+not+(V¹+ing)+Obj.
- तुम विद्यालय क्यों नहीं जा रहें हो? (Why are you not going to school?)
- क्या आप विद्यालय नहीं जा रहें हैं? (Are you not going to school?)
3. Present Perfect Tense
जिस वाक्य के अंत में चुका है, चुकी है, चुके है, लिया हैं, दिया है, ई हैं, यी है, या हैं, आदि शब्द आए तो वह present perfect tense के वाक्य कहलाते हैं। इन वाक्य से हाल ही में हुए किसी घटना का बोध होता हैं जैसे:
- मैं पढ़ चुका हूं। (I have read.)
- राम विद्यालय जा चुका हैं। (Ram has gone to school.)
- तुम खाना खा चुके हो। (You have eaten.)
- वे अपना काम कर चुके हैं। (They have done their work.)
Present perfect tense formula/rule:
Sub+has/have+V³+obj.
Note: First/Second person के साथ 'have' helping verb का इस्तेमाल किया जाता हैं।
Third person के साथ 'has' helping verb का इस्तेमाल किया जाता हैं।
Present perfect tense negative sentence rule:
Sub+has/have+not+V³+obj.
- वह अंग्रेजी नहीं सीखा हैं। (He has not learned English.)
- तुम विद्यालय नहीं गए हों। (You have not gone to school.)
- मैं नहीं खा चुका हूं। (I have not eaten.)
Present perfect tense Interrogative sentence rule:
Has/Have+Sub+V³+Obj.
- क्या तुम अपना काम कर चुके हों? (Have you done your work?)
- वह बाजार क्यों गया हैं? (Why has he gone to market?)
Present perfect tense negative interrogative sentence rule:
Has/Have+Sub+not+V³+Obj.
- क्या तुम विद्यालय नहीं गए हों? (Have you not gone to school?)
- कन्हैया बाजार क्यों नहीं गया हैं? (Why has Kanhaiya not gone to market?)
- मैं अपना काम क्यों नहीं किया हैं? (Why have i not done my work?)
4. Present Perfect Continuous Tense
परिभाषा: जिस वाक्य के अंत में रहा है, रही है, रहे है, रहे हो, समय के साथ जैसे दिन, महीना, घंटे आदि आए तो वह Present perfect continuous tense के वाक्य कहलाते हैं। Present perfect continuous tense के वाक्य भूत काल में शुरू होते हैं और वर्तमान काल में भी जारी रहने का बोध कराते हैं जैसे:
- सौरभ चार घंटे से खेल रहा हैं। (Saurabh has been playing for four hours.)
- राहुल सुबह से नहा रहा हैं। (Rahul has been taking bath since morning.)
- मैं 4 बजे से पढ़ रहा हूं। (I have been studying since 4 'O' clock.)
Present Perfect Continuous Tense Formula/Rule:
Sub+has/have been+(verb+ing)(V⁴)+obj+since/for+time duration.
Note:
- First/Second person और Third person plural subject के साथ have been का इस्तेमाल किया जाता हैं।
- Third person singular subject के साथ has been का इस्तेमाल किया जाता हैं।
- इस वाक्य में verb की fourth form (Verb¹+ing) का इस्तेमाल किया जाता हैं जिसे present participle कहते हैं।
- किसी कार्य के शुरू होने का निश्चित समय पता होने पर since का इस्तेमाल किया जाता हैं। (सुबह से, 4 बजे से, 1947 से आदि।)
- किसी कार्य के शुरू होने का अवधि पता होने पर for का इस्तेमाल किया जाता हैं। (सालो से, दिनों से, महीनों से आदि।)
Present Perfect Continuous Tense Negative Sentence rule:
Sub+has/have+not been+(verb+ing)(V⁴)+obj+since/for+time duration.
- तुम सुबह से नहीं पढ़ रहें हो। (You have not been studying since morning.)
- राहुल दौ दिन से विद्यालय नहीं जा रहा हैं। (Rahul has not been going to school for two days.)
- मैं चार बजे से नहीं खेल रहा हूं। (I have not been playing since 4 'O' clock.)
Present Perfect Continuous Tense Intrrogetive Sentence rule:
has/have+Sub+been+(verb+ing)(V⁴)+obj+since/for+time duration.
- क्या कन्हैया 2 घंटे से व्यायाम कर रहा हैं?
- Has Kanhaiya been exercising since 2 hours?
- मोहन 2 घंटो से क्यों पढ़ रहा हैं?
- Why has Mohan been studying since 2 hours?
- मैं एक हफ्ते से क्या कर रहा हूं?
- What have I been doing for a week?
Present Perfect Continuous Tense Negative Intrrogetive Sentence rule:
has/have+Sub+not been+(verb+ing)(V⁴)+obj+since/for+time duration.
- मैं सुबह से क्यों नहीं पढ़ रहा हुं?
- Why have i not been studying since morning?
- तुम दो दिन से स्कूल क्यों नहीं जा रहें हो?
- Why have you not been going to school for 2 days?
- राम सुबह से खाना क्यों नहीं खा रहा हैं?
- Why has Ram not been eating food since morning?
- वे दो दिन से अपना काम क्यों नहीं कर रहें हैं?
- Why have they not been doing their work for two days?